Sunday, February 02, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री ने सोलन जिले के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कीएनएसआईसी और एनटीपीसी के प्रयासों से महिलाएं बन रही सवाबलम्बीसरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के कॉमन कैडर से सुनिश्चित होगी बेहतर चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएंरोहित ठाकुर ने सुंडली में की क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता30 और 31 जनवरी को दो दिन आयोजित राजस्व अदालतों में निपटाए गए 1624 मामले- उपायुक्तअनूठी पहल : बारीं पंचायत में विवाह व जन्मोत्सव पर रोपने होंगे पौधे , पौधे रोपकर देना होगा पंचायत में फोटोकेंद्रीय बजट से बौद्ध टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, मैडीकल टूरिज्म से भी मिलेगा बल : नंदा केंद्र का बजट निराशा जनक, बजट में हिमाचल के साथ हुआ सौतेला व्यवहार
-
हिमाचल

मुख्यमंत्री ने सोलन जिले के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 02, 2025 06:04 PM

          शिमला    

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में सोलन जिला के विधायकों के साथ बैठक की और जिला से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने विधायकों से हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी और फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि जिला में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए जन-प्रतिनिधियों को निरंतर प्रयास करने चाहिए।
 मुख्यमंत्री ने विधायकों से जिला की भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
 उन्होंने कहा कि नवीन परियोजनाओं में नवाचार को विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए और उनकी परिकल्पना ‘हरित राज्य’ दृष्टिकोण से की जानी चाहिए।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण व राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक सुनिश्चित करने के लिए विधायकों से निरंतर सार्थक प्रयास करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक पहल की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन योजनाएं व कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। सरकार के इन प्रयासों को फलीभूत करने के लिए लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

 बैठक में विधायक राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और हरदीप सिंह बावा उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
एनएसआईसी और एनटीपीसी के प्रयासों से महिलाएं बन रही सवाबलम्बी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के कॉमन कैडर से सुनिश्चित होगी बेहतर चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं रोहित ठाकुर ने सुंडली में की क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता 30 और 31 जनवरी को दो दिन आयोजित राजस्व अदालतों में निपटाए गए 1624 मामले- उपायुक्त अनूठी पहल : बारीं पंचायत में विवाह व जन्मोत्सव पर रोपने होंगे पौधे , पौधे रोपकर देना होगा पंचायत में फोटो केंद्रीय बजट से बौद्ध टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, मैडीकल टूरिज्म से भी मिलेगा बल : नंदा  केंद्र का बजट निराशा जनक, बजट में हिमाचल के साथ हुआ सौतेला व्यवहार पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने 30 बीघा बंजर भूमि पर लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट, प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी एन.डी.आर.एफ. ने बच्चों को आपदा के प्रति किया जागरूक गोवंश की सेवा और कल्याण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित - डॉ. शांडिल
-
-
Total Visitor : 1,70,80,979
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy