Tuesday, February 04, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
निर्वासित तिब्बती संसद के सांसदों ने राज्यपाल से भेंट कीउपमुख्यमंत्री 5 फरवरी को श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में होंगे शामिल मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती में  किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच कियाजिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की वाटिका में उगाया जाएगा पालक - उपायुक्तप्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्रीउपायुक्त का सम्पन्न व्यक्तियों से विद्युत सब्सिडी छोड़ने का आग्रहपीड़ित मानवता तथा जरूरतमंदों की सेवा में स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाएफआरए की बैठक में सम्बंधित डीएफओ नदारत, उपायुक्त ने लिया कड़ा संज्ञान
-
हिमाचल

जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की वाटिका में उगाया जाएगा पालक - उपायुक्त

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 03, 2025 06:16 PM
शिमला,



जिला शिमला के सभी आंनवाड़ी केंद्रों की वाटिकाओं में पालक उगाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश जारी कर दिए है।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में वाटिकाएं है और अब उन सभी वाटिकाओं में पालक उगाया जाएगा ताकि बच्चों को दिए जाने वाले आहार में पालक को शामिल किया जा सके। इसके अलावा, जिन केंद्रों में वाटिकाएं नहीं हैं वहां पर वाटिकाएं तैयार करवाई जाएंगी और गमलों आदि में पालक उगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला के 60 फीसदी आंगनवाडी़ केंद्रों में पोषण वाटिकाएं बनाई गई है।
राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिला शिमला के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का एक तरीका है। इस योजना के तहत, आंगनबाड़ी केंद्रों की वाटिकाओं में फल और सब्जियां उगाई जाती हैं। इनसे मिलने वाले फल और सब्जियां, बच्चों के मध्यान्ह भोजन में दी जाती हैं। जिला शिमला में 2154 आंगनवाड़ी केंद्र है।

पालक में होते हैं कई पोषक तत्व

पालक में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पालक खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। पालक खाने के फायदे होते है। इसमें विटामिन ए, सी, के, और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं। पालक में आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। पालक में मौजूद विटामिन-ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है और पालक में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाता है। पालक में मौजूद विटामिन-के हड्डियों को मजबूत बनाता है। पालक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया और माइग्रेन जैसी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। पालक में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पालक खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 
 
 
 
 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
निर्वासित तिब्बती संसद के सांसदों ने राज्यपाल से भेंट की उपमुख्यमंत्री 5 फरवरी को श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में होंगे शामिल मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती में  किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच किया प्रदेश के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाएं स्वीकृत: मुख्यमंत्री उपायुक्त का सम्पन्न व्यक्तियों से विद्युत सब्सिडी छोड़ने का आग्रह पीड़ित मानवता तथा जरूरतमंदों की सेवा में स्वंयसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका एफआरए की बैठक में सम्बंधित डीएफओ नदारत, उपायुक्त ने लिया कड़ा संज्ञान प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 को लेकर विशेष बैठक आयोजित बजट 2025 में प्रस्तुत प्रत्यक्ष करों से संबंधित प्रस्तावों का एक उद्देश्य व्यक्तिगत आयकर सुधार : कश्यप प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 को लेकर विशेष बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,70,83,185
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy