Wednesday, February 05, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कलाकारों-शिल्पकारों के आर्थिक स्वावलंबन में चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट निभाएगा अहम भूमिका—--उपायुक्त मुकेश  रेपसवालमुख्यमंत्री ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर पहल और एक राज्य एक पोर्टल का शुभारम्भ कियाहमीरपुर में नशे पर करारा प्रहार, राज्यपाल ने रैली को दिखाई हरी झंडीएचआरटीसी में होगी चालकों की भर्ती, 250 नई इलेक्ट्रिक  व 42 नई वोल्वो बसें भी खरीदेंगे : अजय वर्मा  कांगड़ा बैंक शाखा दुराह् ने जलोडी में ग्रामीणों को बताई बैंक की योजनाएं राज्यपाल ने नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर किया रवानाकलाकार अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे - दिव्यांशु सिंघलउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन महाउत्सव में लिया भाग
-
हिमाचल

बड़ा देव कमरूनाग को दिया शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 04, 2025 05:14 PM

मंडी, 

 

मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में ‌पधारने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी की तरफ से मेले पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण) दे दिया गया है। उपमण्डलाधिकारी गोहर लक्ष्मण कनेट ने यह निमंत्रण दिया।
शिवरात्रि महोत्सव में प्रशासन द्वारा 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाना है। सभी देवी-देवताओं को इस बार मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिए जाएंगे। बड़ा देव कमरूनाग को भी मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिया गया। कमरूनाग के गुर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ने यह न्यून्द्रा प्राप्त किया।  
 बता दें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध शिवरात्रि महोत्सव के देव कमरूनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद  शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर शहर के‌ प्रवेश‌ द्वार पर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है और इसके साथ ही  शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू हो जाते हैं। बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 देव कमरूनाग राजा माधव राय से उनके महल में मिलने और कुछ समय विश्राम करने के बाद माता श्यामाकाली मंदिर टारना में महोत्सव के समापन तक विराजमान रहेंगे। अन्य देवी-देवता भी मंडी पहुंचने के बाद श्री माधव राय के दरबार में हाजरी लगाते हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कलाकारों-शिल्पकारों के आर्थिक स्वावलंबन में चम्बयाल-2 प्रोजेक्ट निभाएगा अहम भूमिका—--उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल मुख्यमंत्री ने स्वच्छ शहर समृद्ध शहर पहल और एक राज्य एक पोर्टल का शुभारम्भ किया हमीरपुर में नशे पर करारा प्रहार, राज्यपाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी एचआरटीसी में होगी चालकों की भर्ती, 250 नई इलेक्ट्रिक  व 42 नई वोल्वो बसें भी खरीदेंगे : अजय वर्मा   कांगड़ा बैंक शाखा दुराह् ने जलोडी में ग्रामीणों को बताई बैंक की योजनाएं राज्यपाल ने नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना कलाकार अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे - दिव्यांशु सिंघल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन महाउत्सव में लिया भाग मोदी सरकार के राज में हुआ हिमाचल का रेल विस्तार : कश्यप 15 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड - संजय मनकोटिया
-
-
Total Visitor : 1,70,85,851
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy