शिमला,
भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल मात्र आलोचना कार्य केंद्र बन कर रह गई है। बार-बार कांग्रेस पार्टी इसी बात का रोना रोती है कि केंद्र से पैसा नहीं, मिलने पर कांग्रेस पार्टी की सरकार केंद्र सरकार धन्यवाद तक नहीं करती है, पर केवल मात्र आलोचना पर आलोचना करती है।
कश्यप ने कहा कि अच्छा लगता अगर मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और उनके मित्र केंद्र सरकार का धन्यवाद तो करते।
कश्यप ने कहा कि रेल विस्तार एवं बजट की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में 2009-2014 में कोई ट्रैक या एक किलोमीटर तक नहीं जोड़ा गया, जबकि 2014 से मोदी सरकार के दौरान 16.5 किलोमीटर का निर्माण किया गया।
हिमाचल 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है। चालू परियोजनाएँ (नए ट्रैक) की संख्या 4 परियोजनाओं की 255 किलोमीटर है जिसको कुल लगत 13,168 करोड़ है। यह अगर मुमकिन हुआ है तो केवल मात्र केंद्र की मोदी सरकार के कारण हुआ है, क्योंकि कांग्रेस सरकार में कभी ऐसी इच्छा शक्ति थी नहीं की हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तार हो। हिमाचल में कुल 4 अमृत स्टेशन 45.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है, 2014 से अब तक 24 रेल फ्लाईओवर और अंडर-ब्रिज बनाए गए है, 2014 से अब तक यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं जैसे वाईफाई स्टेशनों की संख्या 24 हो चुकी है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में 2 विशेष स्टॉपेज के साथ 1 जिले को कवर करते हुए 1 वंदे भारत चलाया जा रहा है।
कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार ने राज्य के आर्थिक संकट के कारण रेलवे परियोजनाओं में राज्य की हिस्सेदारी चुकाने में असमर्थता जाहिर की थी। यही नहीं हिमाचल सरकार ने कहा था कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेललाइन के सामरिक महत्व को देखते हुए इसका खर्च केंद्र सरकार पूरी तरह से वहन करे। केंद्र सरकार ने दोनों रेल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए हिमाचल से उसकी हिस्सेदारी के 1626 करोड़ रुपये अदा करने को कहा है, जिससे समय पर इन परियोजनाओं को पूरा किया जा सके। जिस प्रकार की भाषा कांग्रेस सरकार की है उससे साफ प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तार हो।
कांग्रेस पार्टी का हमेशा विकास की ओर एक नकारात्मक नजरिया ही रहा है जब भी हिमाचल में विकास की बात होती है तो सरकार की वाणी उसे विपरीत ही होती है।
*मुख्यमंत्री भाजपा की नहीं, प्रदेश की चिंता करें – राजीव बिंदल*
*हिमाचल में अपराध चरम पर, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल - सरकार मौन*
*मोदी सरकार के पैसों से चल रहे सड़क निर्माण कार्य*
*शिमला* , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की चिंता करने के बजाय हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनता की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा एक संगठित और सशक्त पार्टी है, जिसके 18 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। प्रदेशभर के 8000 पोलिंग बूथों पर समितियां कार्यरत हैं, जो भाजपा की मजबूती को दर्शाती हैं। कांग्रेस को भाजपा की चिंता करने की बजाय अपने संगठन के बिखराव पर ध्यान देना चाहिए, जहां न मंडल अध्यक्ष हैं, न जिला अध्यक्ष और न ही प्रदेश स्तर पर कोई ठोस नेतृत्व।
भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बलात्कार, हत्या, लूट और अन्य जघन्य अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने हाल ही में चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या और सोलन में सिर काटकर शव को कई किलोमीटर दूर फेंकने की घटनाओं का जिक्र किया, जो प्रदेश में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर करती हैं।डॉ. बिंदल ने कहा कि खनन माफिया बेखौफ होकर नदियों और नालों का दोहन कर रहा है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। मुख्यमंत्री भाजपा की आलोचना करने में व्यस्त हैं, लेकिन प्रदेश की वास्तविक समस्याओं पर उनकी कोई रुचि नहीं दिखती।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अस्पतालों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को भुगतान नहीं हो रहा, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।108 एंबुलेंस सेवा ठप पड़ी है, कई गाड़ियां धक्का स्टार्ट हो रही हैं।रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं मिल रहा।
डॉ. बिंदल ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करने में जुटी है। पहले 100-200 -300स्कूल बंद करते हुए बंद करने की दिनों के हिसाब से प्रतिस्पर्धा चली हुई है । उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया,क्या सरकार संस्थानों को बंद करके विकास कर रही है?
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण कार्य सिर्फ मोदी सरकार के पैसों से ही चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल को भारी मात्रा में फंड मिल रहा है। उन्होंने कहा जितना पूर्व भाजपा सरकार में सड़कों के लिए फंड आया उससे अधिक कांग्रेस सरकार में आ रहा लेकिन राज्य सरकार इसे सही से उपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है।डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया कि क्या जनता ने उन्हें भाजपा की चिंता करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है, या प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास पर ध्यान देने के लिए?
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार यदि इसी तरह से प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती रही, संस्थाओं को बंद कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती रही, तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।