Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी सफलता

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 21, 2025 04:37 PM
 

23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक

ऊना, 21 फरवरी। ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में देशभर के बेहतरीन पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया।
प्रदेशभर में खुशी, सरकार ने दी बधाई
सुनील कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, युवा मामले एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा तथा ऊना जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और होनहार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘चेन्नई में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चौंपियनशिप में ऊना जिला के अंब उपमंडल के होनहार पैरा एथलीट सुनील कुमार ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।‘
गौरतलब है कि 24 वर्षीय सुनील कुमार बचपन से ही खेलों के प्रति जुनूनी रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से यह सफलता हासिल की। उनके परिवार में पिता रामपाल, माता सुमन देवी और एक भाई हैं। सभी परिवारजन और क्षेत्रवासी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन व खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि सुनील की यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उपायुक्त ने उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
पीएमजीएसवाई-4 के प्रदेश में होगा 1200 किलो मीटर सड़क निर्माण- विक्रमादित्य सिंह, मुख्य सचिव ने ग्लेशियर झीलों के बैथीमीटरी सर्वे पर आधारित रिपोर्ट जारी की ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक 27 फरवरी को विनय मोदी ने संभाला एससी आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार ट्रिपल आईटी ऊना में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक प्रोग्राम शुरू स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान टैक्सी यूनियन ऊना में लगा स्वच्छता पर जागरूकता शिविर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सरकार कर रही सख्त कार्रवाई डॉ बिंदल का कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए यूनेस्को के साथ साझेदारी करेगा हिमाचल: रोहित ठाकुर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,71,34,009
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy