शिमला
कि बिलासपुर में स्थापित एम्स को उन्होंने भ्रष्टाचार व लूटपाट का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स कांग्रेस सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की देन है और तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर में जमीन देकर इसके निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए रामलाल ठाकुर व पूर्व विधायक बंम्बर ठाकुर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता सदन के बाहर और अंदर नड्डा के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये कांग्रेस पर ऊलजलूल बयानबाजी कर रहें है। उन्होंने कहा कि अगर नड्डा के इतिहास पर और पूर्व में उनके कार्यो पर नजर डाले तो वह भ्रष्टाचार से भरा रहा है।
रामलाल ठाकुर ने एम्स में हो रहें भ्रष्टाचार की जानकारी देते हुए बताया कि एम्स बिलासपुर में बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चला हुआ है।उन्होंने कहा कि इसकी सुरक्षा दीवार का 19 करोड़ का टेंडर,पेयजल आपूर्ति जो कोल डेम से 47 करोड़ का प्रोजेक्ट दिल्ली में बैठ कर बाहरी लोगों को दिया गया है। इसके अतिरिक्त 278 करोड़ का भवन निर्माण का प्रोजेक्ट बगैर किसी टेंडर के किसी बाहरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है ।हैरानी की बात है कि इस जगह पर पहाड़ काटने व इसे समतल करने के लिये 18 करोड़ का अलग से एक टेंडर जारी किया गया और इसका भूमि पूजन गत दिनों नड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि यहां रेत की खान है और ठेकेदार ने 20 लाख का तो यहां से निकला रेत ही बेच दिया। इसी प्रकार पौधरोपण पर भी 25 करोड़ खर्च किया गया जिसका कही कोई पता नही है।उन्होंने कहा कि यहां इसके निर्माण में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांग गई है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को ठेके देकर प्रदेश के ठेकेदारों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि इसी तरह यहां सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्ड व अन्य स्टाफ की भर्तियों में भी प्रदेश के बाहरी लोगों को लगाया जा रहा है और उन्हें वेतन जो ठेकेदार के द्वारा दिया जाता है उसे भी कागजों में 15 से 18 हजार दिखाया जा रहा है और दिया जा रहा है इसका आधा