Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
दुनिया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 09, 2023 03:37 PM
चित्र साभार गूगल

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार हो गए हैं। इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है। इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इमरान ने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान के इस बयान के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इमरान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर रेंजर्स द्वारा अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया।

यहां इमरान खान अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी किया गया है। पार्टी का दावा है कि इमरान खान के वकील कोर्ट परिसर में बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,78,050
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy