Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
पोल खोल

पोल खोल:ग्राम पंचायत बस्सी के उप प्रधान के खिलाफ दायर याचिका में 2 साल से नहीं हो पाया निर्णय।

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 24, 2023 01:47 PM
चित्र साभार गूगल

 

गोहर ,

गत 2 वर्ष पहले हुए पंचायती राज चुनावों में ग्राम पंचायत बस्सी में उप प्रधान पद पर गुरुदेव पुत्र डोले राम जोकि उप प्रधान पद का चुनाव जीतकर आया के खिलाफ यशवंत सिंह पुत्र देवीराम निवासी कटवांडी डाकघर बस्सी तहसील चच्योट (गोहर) जिला मंडी ने तथ्यों को छुपाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उपमंडल अधिकारी नागरिक गोहर की कोर्ट में उसके चुनाव को चुनौती दी गई है। यशवंत सिंह ने बताया उप प्रधान गुरुदेव के पिता डोले राम के ऊपर कब्जा नाजायज का केस चला हुआ है। जिसे गुरुदेव राम द्बाऐ चुनाव शपथ पत्र में छुपाया गया बावजूद उसके वह चुनाव जीत गया। जबकि चुनाव शपथपत्र में किसी प्रकार का भी कब्जा नाजायज की मिसाल पेश होने पर चुनाव लड़ना अवैध माना जाता है। ऐसे में यशवंत सिंह पुत्र देवीराम ने गुरुदेव राम की चुनाव परिणामों को एसडीएम गोहर के कार्यालय में चुनौती दी थी ।उन्होंने बताया जनवरी 2021 में यह चुनौती दी गई लगभग 20 से ज्यादा बार पेशी हो चुकी है मगर आज दिन तक कोर्ट किसी भी निर्णय में नहीं पहुंच पाया। वहीं पर यशवंत सिंह के अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया पंचायती राज अधिनियम के तहत किसी प्रकार की भी चुनाव परिणाम चुनौती को प्रथम कोर्ट में 6 महीने के अंदर निपटाना जरूरी होता है मगर यहां पर बार-बार सुनवाई हो रही है मगर किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका। जबकि दूसरी पार्टी का कहना है कि उन्होंने डीसी कोर्ट में रिव्यु के लिए एप्लीकेशन दिया जिससे उनको स्टे मिला हुआ है। मगर किसी प्रकार का स्टे आर्डर अभी तक पेश नहीं किया गया। अधिवक्ता नरेश ठाकुर का कहना है इस बारे में जल्द ही हाईकोर्ट में इस बारे में एप्लीकेशन दायर करेंगे ताकि जल्द से जल्द यह निर्णय लिया जा सके और गलत ढंग से जीत हासिल करने वालों का चुनाव रद्द किया जाए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
https://youtu.be/U9VnoJDjOXE?si=ZbOnbbs0-COT1i1d ठंड में सुबह पहुंचीं महिलाएं, चार घंटे देरी से हुए ऑपरेशन https://youtu.be/ufPZUcCxnwc?si=ljShFslFUBg6_b7_ आईजीएमसी में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का शिमला जीपीओ के बाहर हल्ला बोल अस्पताल में सेवा दे रहे दो सुरक्षाकर्मी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त होने से मेडिकल अवकाश पर तो नहीं दीया जा रहा वेतन शिमला, सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग बहाल न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन सड़क बहाल न होने से भारी दिक्कत झेल रहे तुमन के ग्रामीण HPPSC में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का आया पत्र। कूड़े के ढेर और बन्दर बने भराड़ी वासियों के लिए आफत Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूं पीड़ितों के हितों के लड़ाई लड़ेगा एनएच 3 प्रभावित पीड़ित मंच
-
-
Total Visitor : 1,64,74,944
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy