Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
-
देश

रामपुर एचपीएस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर खरगा पंचायत में लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन

-
Anil jamwal 7018631199 | October 28, 2023 06:58 PM
(बायल) कुल्लू ,
 
 
केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार  रामपुर एचपीएस के सीएसआर विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर खरगा पंचायत में लघु नाटक प्रतियोगिता एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम * भ्रष्टाचार का विरोध करें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता में खरगा पंचायत के 200 लोगों से अधिक ने भाग लिया।
 
इस आयोजन का शुभारंभ डॉ० विवेक आनंद सुरीन, मुख्य चिकित्साधिकारी, रामपुर एचपीएस के द्वारा। किया गया। अपने संबोधन में डॉ० विवेक आनंद सुरीन ने उपस्थित लोगों से यह अपील की कि सभी लोग पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में अपना सम्पूर्ण सहयोग दें।
 
इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख  विकास मारवाह द्वारा यह संदेश दिया गया कि निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  नंद लाल शर्मा, निदेशक मंडल एवं केन्द्रीय सतर्कता आयोग के उचित दिशा निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह  की शुरूआत खरगा पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।  मारवाह द्वारा पंचायत प्रधान एवं स्थानीय निवासियों से सर्तकता के विषय में पारदर्शिता बनाए रखते कार्यों का निष्पादन करने और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने की अपील की। हुए अपने
 
 
 
इस अवसर पर खरगा पंचायत की कुल 8 महिला मंडल ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राशि कमश: 3000, 2500, 2000 व 1500 के पांच सांत्वना पुरस्कार थे। मुख्यातिथि द्वारा प्रत्येक विजेता प्रतिभागी को नकद राशि स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर  शैलेश दत्त, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन,  कौशल्या नेगी, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, अमित कुमार, सहा0 प्रबंधक, सीएसआर खरगा पंचायत के प्रधान  नेसु राम विमल, उप प्रधान  दिनेश ठाकुर,  हिरा नंद, सचिव व अन्य वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,80,012
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy