Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
देश

'अहं ब्रह्मास्मि-नव उद्घोष' के तत्वावधान में शानदार कार्यक्रम का आयोजन!!!

-
Bureau 7018631199 | October 30, 2023 12:09 PM

गुरुग्राम,

 नव सृजित संस्था 'अहम् ब्रह्मास्मि-नव उद्घोष' के तत्वावधान में एम जी रोड गुरुग्राम स्थित 'मालाबार गोल्ड' के बेसमेंट हॉल में 'काव्यार्चन' कार्यक्रम का‌ भव्य आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम माँ शारदे के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात् वरिष्ठ कवि त्रिलोक कौशिक के द्वारा सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति हुई।
उसके बाद संस्थापिका दीपशिखा श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।
संस्था के मीडिया पार्टनर रूप में हिमालयन अपडेट न्यूज़ ने अपनी सहभागिता दर्ज की!
जहाँ कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन संस्था की संस्थापिका दीपशिखा श्रीवास्तव 'दीप' द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग मास्टर द्विज श्रीवास्तव के द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली व गुरुग्राम से आए हुए अनेक साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्था की संस्थापिका दीपशिखा श्रीवास्तव तथा संरक्षक नीरज श्रीवास्तव ने वहां उपस्थित सभी साहित्यकारों को माला पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के प्रायोजक रहे मालाबार गोल्ड व डायमंड के स्टाफ ने कार्यक्रम के आयोजन का पूरा कार्यभार संभाला। उनके पूर्ण सहयोग के लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।
कार्यक्रम में त्रिलोक कौशिक, विनय कुमार, वीणा अग्रवाल, सुनीता बंसल, भगवत प्रसाद बंसल, सीमा सिन्हा मैत्री, अंजू सिंह, ज्योत्स्ना कलकल, बिमलेन्दु सागर, सविता इंद्र गुप्ता, इंद्रदेव गुप्ता, परिणीता सिन्हा, कृष्ण गोपाल सोलंकी, रीता अग्रवाल, आभा कुलश्रेष्ठ, स्मिता मिश्रा, एस. सी. अग्रवाल, संयोगिता यादव, मीना चौधरी, मोनिका शर्मा, सरिता गुप्ता, रेनू मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, कुमार मोनू राघव तथा राजवीर आदि सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
संस्था के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की राष्ट्रीय संयोजक अंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए वहाँ उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट जलपान के द्वारा हुआ।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,79,460
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy