Monday, April 29, 2024
Follow us on
-
दुनिया

हिमाचल की बेटी प्रजव्वल बस्टा वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

-
Bureau 7018631199 | February 27, 2024 06:53 PM

जुब्बल नावर कोटखाई के साथ साथ हिमाचल के लिए गर्व का क्षण

 

शिमला,

 

"देश का प्रतिनिधित्व करना गौरवपूर्ण है ,देश के कोने कोने से चयनित हुए युवा ,भारत की महान संस्कृति की झलक पूरी दुनिया को दिखाएं।"

गौरतलब है कि 1 मार्च से 07 मार्च 2024 तक रूस के सोची शहर में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 193 देशों के लगभग 20 हजार युवा शामिल होंगे। भारत से युवाओं का दल यूथ फेस्टिवल में शामिल होने रूस जा रहा है, जिसमें हिमाचल से देश की सबसे युवा पंचायत समिति अध्यक्ष रही भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रज्वल बस्टा का भी चयन हुआ है।
इससे पहले 2017 में भी प्रज्वल इस कार्यक्रम का हिस्सा रही है और रुस में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

प्रज्ज्वल का चयन सिर्फ़ जुब्बल कोटखाई नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है !

देश के विभिन्न हिस्सों से युवा और छात्र अपने उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व गुणों के आधार पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और समझ का प्रदर्शन करेंगे।

शिमला के सेब क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के रहने वाले बुस्टा का कहना है कि इस महोत्सव का उद्देश्य भारत और रूस के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना है। नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, सांस्कृतिक प्रचार और खेल आयोजनों के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वह कहती हैं, ''विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचारों का भरपूर आदान-प्रदान होगा और ज्ञान साझा किया जाएगा।'

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,77,612
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy