Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
-
राज्य

लोक सभा चुनाव का आगाज, भाजपा ने लोक सभा चुनावों का बिगुल फूंका

-
ब्यूरो 7018631199 | April 10, 2024 03:19 PM
 
 
सोलन,
भारतीय जनता पार्टी शिमला संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा भवन सोलन में किया गया। 
बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, बैठक में मुख्यातिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विशेष रूप से संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, लखविंदर राणा, विधायक रीना कश्यप, बलबीर वर्मा, संजय सूद, अजय श्याम, जिला अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, अरुण फालटा, विनय गुप्ता प्रेम ठाकुर, रश्मिधर सूद, बलदेव तोमर, रवि मेहता, गोविंद राम शर्मा, खुशीराम बलनाथा, प्रवक्ता संदीलनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन ब्रागटा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, रमा ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, कमलजीत सूद, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहें। 
 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में इन लोकसभा चुनावों को लेकर अद्भुत जोश है। आज की बैठक से भारतीय जनता पार्टी इन लोक सभा चुनावों का आगाज करती है।
कार्यकर्ताओं की ओर से और नेताओं के आह्वान पर आज भाजपा चुनावी प्रचार का बिगुल बजाया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प भी लिया। 
उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और प्रत्येक बूथ पर कार्य करते हुए, संगठन के काम को आगे बड़ाते हुए, हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में 370 वोट बड़ाते हुए, हर बूथ पर कमल खिलाते हुए भाजपा के प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलाएंगे।
नीता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भरा और आहवान किया कि इस बार हिमाचल में 4 की चार और देश में भाजपा 400 पार।
 
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र सरकार के माध्यम से मैंने शिमला संसदीय क्षेत्र में काम किया है जिसमें आईआईएम धौलाकुआं जिला सिरमौर स्वीकृत राशि 309 करोड़, मेडिकल कॉलेज नहान भवन की स्वीकृत राशि 370 करोड़, रेणुका बिजली डैम की स्वीकृत 6946.99 करोड़, ग्रीन कॉरिडोर एन. एच. 707 पांवटा साहिब- राजवन शिलाई हाटकोटी के लिए स्वीकृत राशि 1426 करोड़, राष्ट्रीय केंद्र रोग नियंत्रण लैब के 3 कमरे भी स्वीकृत हो चुके हैं, मेडिकल डिवाइस पार्क नालागड़ 5000 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी रेलवे लाइन 1540.15 करोड़, सुन्नी पावर प्रोजेक्ट 382 मेगावॉट 2614.51 करोड़, परमाणु शिमला फोरलेन 2730 करोड़, चंडीगढ़ बद्दी फोर लेन 452 करोड़, सीपेट बद्दी 46 करोड़ जैसे अनेकों काम सम्मिलित है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व: डॉ विनोद नाथ राज्यपाल ने किया प्रो. प्रमोद शर्मा की पुस्तक का विमोचन मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में होगा आयोजित संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता
-
-
Total Visitor : 1,64,79,561
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy