Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हरियाणा

ब्लॉक स्तर पर जल्द गठित हो गांधी हेल्पलाइन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 28, 2021 06:14 PM
शिमला,
 
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशंवत छाजटा ने बुधवार को ब्लॉक अध्यक्षों के साथ विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को कोरोना संकट काल में आम जनता की सहायता के लिए ब्लॉक स्तर पर गांधी हेल्पलाइन शुरु  करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिन-जिन ब्लॉकों में बर्फबारी व आलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों और बागवानों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी बीते दिनों नारकंडा,कोटखाई और बागी का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है।  इस दौरान पाया गया कि सेब, लीची व अन्य फलों के हजारों पेड़ टूट गए है। ऐेसे में नुकसान का सही आंकलन होना चाहिए ताकि बागवानों को उचित मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में कोरेाना के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक जागरु क करे।  ब्लॉक स्तर पर ऐसे परिवार जो संक्रमित है, उनकी उनके घरों तक खाद्ध सामाग्री पहुंचाए। बैठक में संगठन महामंत्री रूपेश कंवल महासचिव मीडिया राजेश वर्मा, वह रामुपर ब्लॉक अध्यक्ष साहिब सिंह मैहता, रोहडू ब्लॉक अध्यक्ष करतार ङ्क्षसह, शिमला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,  कसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह और जुब्ब्ल कोटखाई  मोती लाल डेक्टा व् चौपाल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता ने भी भाग लिया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हरियाणा खबरें
आरएलए स्पीति में पंजीकृत  निजी वाहनों को मिलेगी फीस से शुल्क राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य– कुलदीप सिंह पठानिया अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तीव्रता से कार्य करें - अनुराग सिंह ठाकुर वनकाम गुड़गाँव की गोष्ठी में कवियों ने बिखेरे कविता के विविध रंग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया बैठक रोहतक में सम्पन्न; प्राची खुराना नोएडा प्राधिकरण के इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडीटोरियम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्र परिषद' द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित आनी ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शुरु हरियाणा गौरव सुनील शर्मा का नाम इंडियन रिकॉर्ड बुक में शामिल आईटीआई में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड 16 से 18 नवम्बर तक                      
-
-
Total Visitor : 1,71,34,168
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy