Sunday, September 08, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
हौसलों की उड़ान भरेंगे  बागा सराहन के दो भाई बहन, बहन बनेंगी डॉक्टर तो भाई बनेगा इंजीनियर,बड़ी बहन भी डॉक्टर।स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा 14 सितम्बर से 01 अक्तूबर तक आयोजितखेल में दक्षता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें युवा - डॉ. शांडिलआनी कॉलेज में एक दिवसीय स्वच्छता शिविर आयोजितशानन जल विद्युत परियोजना के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगी सरकारः मुख्यमंत्री  निथर बाजार में ड्रेन बनाने का काम जोरों पर सड़कों में पानी इकट्ठा होने से लोगों को हो रही परेशानीपंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स परीक्षा परिणाम में अमन ठाकुर रहा प्रथमशिमला में मात्र एक रुपए वेतन पर फिर सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त तहसीलदार H L घेजटा
-
देश

ग्रेटर नोएडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने कन्या को दिया जन्म, ससुराल वालों के उड़े होश

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 30, 2023 12:58 PM

ग्रेटर नोएडा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोमवार को एक शख्स की शादी हुई थी। इसके बाद सुहागरात में दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द होने लगा तो ससुराल वालों ने उसका चेकअप कराया। यहां पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है।

इसके बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं इसके अगले दिन दुल्हन ने 7 महीने की बच्ची को जन्म भी दिया। दरअसल, बीते सोमवार ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स की शादी सिकंदराबाद की युवती से हुई थी।

दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची. इसके बाद सुहागरात में अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर घर वाले घबरा गए और आनन-फानन उसको दनकौर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसका चेकअप किया. इस दौरान पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है।

ये सुनकर ससुराल वालों के होश उड़ गए. वहीं, इसके अगले दिन उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष को सूचना दी और दुल्हन को रखने से मना कर दिया।

लड़की के परिजनों ने ये बात छिपाई’
सूचना पर पहुंचे परिजन बेटी और मासूम बच्ची को अपने साथ ले गए। हालांकि, इस मामले में अभी तक लड़के पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने यह बात लड़के वालों से छिपाई थी।

‘इस वजह से पेट हल्का सा फूला हुआ है’
ये बात भी पता चली है कि लड़के पक्ष के लोगों को बताया गया था कि कुछ समय पहले लड़की का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसकी वजह से उसका पेट हल्का सा फूला हुआ है। मामले में दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस तरीके की सूचना मिली है। मगर, कोई शिकायत नहीं. लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी को साथ लेकर घर चले गए हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,67,38,295
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy