Sunday, September 08, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
हौसलों की उड़ान भरेंगे  बागा सराहन के दो भाई बहन, बहन बनेंगी डॉक्टर तो भाई बनेगा इंजीनियर,बड़ी बहन भी डॉक्टर।स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा 14 सितम्बर से 01 अक्तूबर तक आयोजितखेल में दक्षता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें युवा - डॉ. शांडिलआनी कॉलेज में एक दिवसीय स्वच्छता शिविर आयोजितशानन जल विद्युत परियोजना के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगी सरकारः मुख्यमंत्री  निथर बाजार में ड्रेन बनाने का काम जोरों पर सड़कों में पानी इकट्ठा होने से लोगों को हो रही परेशानीपंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स परीक्षा परिणाम में अमन ठाकुर रहा प्रथमशिमला में मात्र एक रुपए वेतन पर फिर सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त तहसीलदार H L घेजटा
-
देश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शहीद विजय कुमार को दी श्रद्धांजलि

-
Bureau Himalayan update 7018631199 | August 21, 2023 07:48 PM
विक्रमादित्य सिंह ने शहीद विजय कुमार को दी श्रद्धांजलि
 
 
शिमला ,
लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा से सम्बन्ध रखने वाले शहीद वीर सैनिक विजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में लद्दाख के कियारी के पास हुई सड़क दुर्घटना में विजय कुमार शहीद हुए थे जिनकी पार्थिव देह आज उनके गांव नेहरा पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति विजय कुमार की समृद्ध सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,67,38,249
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy