Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हादसा

Accident:कोटली उपमंडल के तहत धन्यारा गांव के पास खाई में गिरी जीप, 4 की मौत, 7 घायल

-
Bureau 7018631199 | November 01, 2023 08:50 PM

 

मंडी ,

मंडी जिला के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास आज शाम करीब 4 बजे एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 पुरूष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार अधिकतर लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापिस लौट रहे थे। यह जीप टैम्पो ट्रैक्स है जिसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। जीप का नंबर एचपी 02 एम 0704 है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कोटली अस्पताल से भी एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को कोटली अस्पताल लाया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल हास्पिटल मंडी रैफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चार शवों को कोटली अस्पताल में रखा गया है। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मंडी लाया जाएगा और आगामी कल इनका पोस्टमार्टम करके इन्हें परिजनों के हवाले किया जाएगा। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विधायक अनिल शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

 

जीप के खाई में गिरने पर सदर विधायक अनिल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया। सदर विधायक ने दुर्घटना में जान गवाने वालों लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया और घायलों के यथा शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। वहीं, अनिल शर्मा ने दुर्घटना में पीड़ित और प्रभावित परिवारों को तुरंत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को भी दिशा निर्देश दिए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हादसा खबरें
-
-
Total Visitor : 1,71,34,465
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy