Sunday, September 15, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने   ज़िला   स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया वीनस पब्लिक स्कूल निथर की आर्ची चौहान का कब्बड़ी में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के के लिए हुआ चयनकरेड स्कूल में मनाया  हिंदी दिवसमुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री ने सिपाही अरविंद सिंह की शहादत पर शोक जतायामहिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाये-श्रुति बंसल।भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी  : बिंदलसंपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्यः मुख्यमंत्रीश्री मणिमहेश यात्रा के  मास्टर प्लान  को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा  मामला—केवल सिंह पठानिया
-
हिमाचल

जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 31, 2024 05:40 PM

मडी, 

 

पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर आज जिला मंडी के सभी 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगभग 3500  से अधिक  पौधों का पौधरोपण किया गया।  यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज  में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।
उन्होंने मंडी स्थित वन स्टॉप सेंटर में पौधरोपण भी किया। यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने पौधरोपण करते हुए समाज में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस थीम के माध्यम से यह संदेश दिया कि जैसे मां जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी जीवन प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में सम्पूर्ण जिला में मनाया जाना है। पोषण माह का विषय ‘जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं और बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं’ हैं, जिसमें महिलाओं और बच्चों में एनीमिया, विकास की निगरानी और अन्य शारीरिक तथा मानसिक मापदंडों के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से ‘पोषण भी और पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को सुनिश्चित बनाना है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने   ज़िला   स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया  वीनस पब्लिक स्कूल निथर की आर्ची चौहान का कब्बड़ी में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के के लिए हुआ चयन करेड स्कूल में मनाया  हिंदी दिवस मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री ने सिपाही अरविंद सिंह की शहादत पर शोक जताया महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाये-श्रुति बंसल। भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी  : बिंदल संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्यः मुख्यमंत्री श्री मणिमहेश यात्रा के  मास्टर प्लान  को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा  मामला—केवल सिंह पठानिया उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर हिमाचल बंद का हमीरपुर , टौणी  देवी , सुजानपुर , नादौन में दिखा व्यापक असर
-
-
Total Visitor : 1,67,53,463
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy