Sunday, September 15, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने   ज़िला   स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया वीनस पब्लिक स्कूल निथर की आर्ची चौहान का कब्बड़ी में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के के लिए हुआ चयनकरेड स्कूल में मनाया  हिंदी दिवसमुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री ने सिपाही अरविंद सिंह की शहादत पर शोक जतायामहिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाये-श्रुति बंसल।भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी  : बिंदलसंपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्यः मुख्यमंत्रीश्री मणिमहेश यात्रा के  मास्टर प्लान  को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा  मामला—केवल सिंह पठानिया
-
हिमाचल

प्रदेश सरकार और ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 31, 2024 05:50 PM

शिमला       




प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में राज्य सरकार और दुबई स्थित ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से रोजगार विभाग के उप-निदेशक संदीप ठाकुर और ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक चौहान ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए। राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत मुख्यमंत्री ने जिला ऊना के रजत कुमार, सुनील कुमार, जसप्रीत सिंह, अभिनव शर्मा और जिला हमीरपुर के दिनेश को विदेश में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयनित सभी पांच उम्मीदवारों की वीजा प्रक्रिया प्रगति पर है एवं सभी युवाओं की इस वर्ष के सितम्बर माह तक कार्य करने के लिए सउदी अरब जाने की संभावना है। प्रदेश के युवा वहां नियोम सिटी परियोजना में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त करेगा और भविष्य में लोगों को विदेशों में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश सरकार की बेरोजगारी को दूर करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है और प्रदेश के युवाओं को विदेशों में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओवरसिज़ प्लेसमेंट की प्रक्रिया अपनाई जाएगी तथा हिमाचली युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभाग द्वारा विश्वसनीय भर्ती एजेंटों (आरए) को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग को प्रदेश से संबंधित विदेशों में नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों के कार्यस्थल माहौल और उनकी कुशलता के लिए तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100 को भी जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार रोजगार के अधिक अवसर सुनिश्चित करने के उदे्श्य से तकनीकी पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन करेगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है और ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन सरकार की प्राथमिकता को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए विभाग द्वारा दुबई में काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईएफएस की भारत में युवाओं की व्यापक नियुक्ति नीति के अन्तर्गत आतिथ्य सत्कार, तकनीकी सेवाएं, हाउस कीपिंग, खाद्य एवं पेय पदार्थ और कार्यालय सेवाएं जैसे क्षेत्रों में प्रदेश में 15-20 प्रतिशत नियुक्ति की जाएगी जिसके अन्तर्गत प्रति वर्ष प्रदेश के एक हजार उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।  

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश सरकार के लगभग 20 माह के छोटे से कार्यकाल के दौरान सरकारी क्षेत्र में 31 हजार से अधिक पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपये महत्वाकांक्षी राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।


-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने   ज़िला   स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया  वीनस पब्लिक स्कूल निथर की आर्ची चौहान का कब्बड़ी में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के के लिए हुआ चयन करेड स्कूल में मनाया  हिंदी दिवस मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री ने सिपाही अरविंद सिंह की शहादत पर शोक जताया महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज उठाये-श्रुति बंसल। भारतीय जनता पार्टी ही सबकी और समूचे समाज की पार्टी  : बिंदल संपत्ति जब्त करने का प्रावधान बनाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्यः मुख्यमंत्री श्री मणिमहेश यात्रा के  मास्टर प्लान  को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा  मामला—केवल सिंह पठानिया उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर हिमाचल बंद का हमीरपुर , टौणी  देवी , सुजानपुर , नादौन में दिखा व्यापक असर
-
-
Total Visitor : 1,67,53,445
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy