Thursday, September 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लालनि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोरराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुरकृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भकेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन मुख्यमंत्री ने क्षय रोग पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक का शुभारम्भ कियालाहौल में दो दिवसीय एकलव्य  विद्यालय की तृतीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्य एवं कला उत्सव का हुआ शुभारंभ 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए तय होंगे मानकः रोहित ठाकुर
-
हिमाचल

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई है : नंदा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 07, 2024 06:37 PM
 
चुनावी बेला में वादे करो और उसके बाद उनके तोड़ मरोड़ लो, कांग्रेस पार्टी की यह ही प्रवीति हो गई है। 
 
कांग्रेस के मंत्री धनीराम शांदिल ने जानकारी दी की अब परिवार की सिर्फ एक ही महिला को मिलेंगे 1500 रुपये। जब सत्ता में आना था तो प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री सभी और तमाम कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से वादा किया था की हिमाचल के सभी महिलाओं को 1500 रु मिलेंगे, घर में चाहे 6 महिलाएं हो उन सबको मिलेंगे और अब यह पलटू सरकार अपने वादे से पलट गई है। 
 
नंदा में। कहा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। डेढ़ साल में योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 2284 लाख रुपये का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हुई है। 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। अब तो महिलाओं से दिया गया पैसा भी वापिस मांगा जा रहा है। 
 
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई है। विपक्ष के सभी नेताओ ने भी सरकार पर चुनावी गारंटी को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। 
नंदा ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी गारंटी में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही थी। अब सिर्फ 28 हजार महिलाओं को पैसा जारी हुआ है। स्पष्ट है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जुमले कहे। झूठी गारंटी के माध्यम से महिलाओं को ठगा गया है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लालनि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर   आयोजित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार की जरूरतः रोहित ठाकुर कृषि मशीनरी की खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल आरम्भ केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है : महाजन मुख्यमंत्री ने क्षय रोग पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स की बैठक का शुभारम्भ किया लाहौल में दो दिवसीय एकलव्य  विद्यालय की तृतीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक, साहित्य एवं कला उत्सव का हुआ शुभारंभ  10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए तय होंगे मानकः रोहित ठाकुर ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल जाखू रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन एडीएम ज्योति राणा की अगुवाई में चला रेस्क्यू अभियान
-
-
Total Visitor : 1,67,62,700
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy