Wednesday, October 16, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंहनौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कारविधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजितहिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वालउप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेशबच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुरशिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है
-
हिमाचल

बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज बड़े मियां तो बडे़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 15, 2024 05:43 PM
शिमला,
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा बड़े मियां तो बडे़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार और कांग्रेस पार्टी पर यह कहावत लगातार चरितार्थ हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने में पूरी महारत हासिल की है और वो अब झूठ बोलने के स्पेशलिस्ट हो चुके हैं। अब यह काम उपर से नीचे की ओर चल पड़ा है। कांग्रेस के जिला स्तर के नेता, मण्डल स्तर के नेता, विधान सभा स्तर के नेता अपने गिरेबान से निकल कर कुछ भी झूठ बोलने की तैयारी में जुटे हुए हैं परन्तु इनके झूठ का साथ के साथ पर्दाफाश होते जा रहा है। 
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि पिछले कल मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें सहयोग नहीं मिल रहा और उसी समय उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि हमें 700 करोड़ रू0 सड़कों के विकास के लिए मिल रहा है और हम केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। उन्होनें कहा कि गत सप्ताह मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार की टिप्पणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रवास पर की और उसी समय उप मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर केन्द्रीय मंत्री से मिलकर हिमाचल प्रदेश के लिए आर्थिक सहयोग की प्रार्थना करते हुए और सहयोग मिलने का धन्यवाद करते हुए मीडिया में छाये हुए थे।
 वो कुल्लू, मण्डी, सुन्दरनगर, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला आए, जहां-जहां प्राकृतिक आपदा आई वहां व्यक्तिगत रूप से जनता का सुख-दुख बांटने, उनसे संवेदना व्यक्त करने आए और अरबों रूपये सहायता के रूप में उपलब्ध करवाया, परन्तु प्रदेश की सरकार लगातार नकारते हुए प्रदेश की जनता का अहित कर रही है। जगत प्रकाश नड्डा ने नाहन के मैडिकल काॅलेज के लिए 265 करोड़ रू0, हमीरपुर व चम्बा मैडिकल काॅलेज के लिए 265-265 करोड़ रू0 दिया, एम्स जैसा संस्थान हिमाचल में बनाकर 3000 करोड़ रू0 का व्यय करते हुए हिमाचल को चिकित्सा के क्षेत्र के अंदर सर्वोपरि उठाने का काम किया। ऊना के अंदर पीजीआई सैटेलाईट सैन्टर देने वाले, सैंकड़ो करोड़ रू0 मदर एण्ड चाईल्ड हस्पताल और कैंसर हस्पताल के लिए देने वाले के प्रति टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के नेता अपने गिरेबान में झांके, उनसे तो हस्पताल में सफाई भी नहीं होती, हस्पताल में पानी तक नहीं दिया जाता वो अपने हालात के उपर जरा गौर करें। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी को गाली देकर जनता को भरमाने का काम लगातार नहीं कर सकते, अब हिमाचल की जनता ठोस काम मांगती है।
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र भाई मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विकासात्मक कार्य के लिए भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। वो सड़कों के निर्माण का सवाल हो, फोरलेन हाईवे का सवाल हो, ग्रामीण सड़के हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना हो, सीआरएफ की धनराशि उपलब्ध कराने का सवाल हो, वो बीआरओ के माध्यम से दूरवर्ती क्षेत्रांे में टनल्स, सड़के बनाने का सवाल हो, वो रेलवे के विकास का सवाल हो, मनरेगा की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए अपार धनराशि देने का सवाल हो, शिक्षा के मामले में और सर्वशिक्षा अभियान और चिकित्सा के मामले के अंदर अनेक अनेक प्रकार से सभी विषयों के अंदर धनराशि देने का सवाल हो, ग्रामीण क्षेत्रांे में गरीबो के कल्याण की बात हो, एक लाख के लगभग पक्के मकान गरीबों को देने का सवाल हो और किसानो को दी जाने वाली सहायता का सवाल हो, एग्रीकल्चर सबसिडी का सवाल हो हर मामले में केन्द्र की सरकार, मोदी सरकार निरंतर हिमाचल प्रदेश को अपनत्व के नाते सहयोग कर रही है परन्तु प्रदेश की सरकार द्वारा इन सभी सहयोगों को नकारना यह हिमाचल के हित के साथ खिलवाड़ है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह नौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजित हिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वाल उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेश बच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुर शिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है कर्मचारियों ने खेल एवं सांस्कृतिक मीट में दिखाई प्रतिभा रोहड़ू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
-
-
Total Visitor : 1,68,20,695
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy