Wednesday, October 16, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंहनौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कारविधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजितहिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वालउप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेशबच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुरशिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है
-
हिमाचल

विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 15, 2024 06:03 PM

चम्बा,

ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से आज मैहला में पंचायत समिति के सभागार कक्ष में “विधान से समाधान” कायर्मक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं के दृष्टिगत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण संदीप सिहाग ने की।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने नालसा के तहत लोगों को कानून संबंधी उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं  की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । 

उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम,सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, मौलिक अधिकार, अधिनियम,उपभोक्ता संरक्षण,सूचना का अधिकार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम, वूमेन हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं से जुड़े विभिन्न अधिकारों और कर्तव्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी मल्होत्रा ने दहेज उत्पीडन, घरेलू हिंसा, छेडखानी, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान से चलाए गए  कार्यक्रम “विधान से समाधान” के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

शिविर में मुखिया सेविका राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रेखा ठाकुर, प्रधान सीएलएफ दीपा शर्मा, एमआईएस रजनी ठाकुर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर सहित महिला मंडलों से जुड़ी हुई महिलाएं उपस्थित रही।

 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह नौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार हिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वाल उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेश बच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुर शिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है कर्मचारियों ने खेल एवं सांस्कृतिक मीट में दिखाई प्रतिभा बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज बड़े मियां तो बडे़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह रोहड़ू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
-
-
Total Visitor : 1,68,20,078
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy