Wednesday, October 16, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंहनौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कारविधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजितहिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वालउप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेशबच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुरशिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है
-
हिमाचल

हिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वाल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 15, 2024 06:01 PM
शिमला,
 
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री को जनता को जवाब देने चाहिए कि वित्त वर्ष 2024-25 में सात महीने के अंदर अंदर 1 अप्रैल से लेकर 12 अक्टूबर तक हिमाचल को केंद्र से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत 33 परियोजनाओं में मिले 2197.26 करोड़ को मिले उसका ना तो धन्यवाद किया गया ना तो हिसाब किताब दिया गया। 
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की हिमाचल की जनता आपसे केंद्र से आए पैसों का हिसाब मांग रही हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा में प्रदेश को 395.93 करोड़, एनएचएम में 196.32 करोड़, मिशन शक्ति में 15 करोड़, कृषि उन्नत योजना में 5.47 करोड़, निर्भया फंड में 1.11 करोड़, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 1 करोड़, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 19.36 करोड़, पीएम पोषण शक्ति निर्माण 19.93 करोड़, एनआरएलएम ग्रामीण विकास 25.62 करोड़, शिक्षा विभाग स्टार 57.8 करोड़, समग्र शिक्षा 168.4 करोड़, सी आर एफ में 55.32 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 162.75 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन 11.04 करोड़, पीएम आवास योजना ग्रामीण 582.47 करोड़, पीएम आवाम योजना शहरी 4.47 करोड़, लाइव स्टॉक सर्वे 1.16 करोड़, सिविल राइट एक्ट 1995 में  2.04 करोड़, केंद्रीय सहित खाद्य पदार्थों हेतु 42.74 करोड़, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 122.99 करोड़, एन यू एल एम में 1.39 करोड़, इंफ्रा की देख हेतु 139.89 करोड़, न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्रामर में 1.56 करोड़, वाटर शेड निर्माण में 10.67 करोड़, पीएम स्कूल राइजिंग इंडिया में 33.85 करोड़, हर खेत को पानी में 3.19 करोड़, अमरुत योजना में 51.11 करोड़, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 27.51 करोड़, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 75 लाख, मिशन वात्सल्य 6.75 करोड़
 आर्टिकल 275 के अंतर्गत 15.84 करोड़। 
 
राकेश ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री, मंत्री और उनके सभा नेता शोर मचा रहे है कि केंद्र से पैसा नहीं आ रहा है पर हिमाचल को जनता उनसे हिसाब मांग रही है। केंद्र लगातार हिमाचल को पैसा भेज रहा है पर मुख्यमंत्री केवल झूठ बोल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है, कांग्रेस की यह नीति उनको जल्द उल्टी पड़ेगी। 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह नौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजित उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेश बच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुर शिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है कर्मचारियों ने खेल एवं सांस्कृतिक मीट में दिखाई प्रतिभा बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज बड़े मियां तो बडे़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह रोहड़ू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
-
-
Total Visitor : 1,68,20,645
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy