Sunday, February 02, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एन.डी.आर.एफ. ने बच्चों को आपदा के प्रति किया जागरूकगोवंश की सेवा और कल्याण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित - डॉ. शांडिलगोकुल बुटेल ने आईआईटी  मंडी के हाइव 2.O  में उद्योग-शिक्षा के सहयोग को बताया महत्वपूर्णप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा हैमुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट को असमान और अवसरवादी करार दियाएनएच-70 पर सुरक्षा दिवारों का निर्माण व जल निकासी कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें- अपूर्व देवगनमोदी सरकार द्वारा घोषित बजट में हर वर्ग का रखा गया विशेष ध्यान : अर्चना चौहानपूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने मोदी सरकार के बजट 2025 -26 कि की सराहना
-
हिमाचल

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट को असमान और अवसरवादी करार दिया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 01, 2025 05:30 PM

           शिमला       



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट असमानता को प्रदर्शित कर रहा है और बजट का एक बड़ा हिस्सा बिहार राज्य पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि इस बजट में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का और यहां की जनसंख्याओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए तत्काल संशोधन करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट देश के महत्वपूर्ण मामलों जैसे बेरोजगारी, गरीबी  और बढ़ती मंहगाई को संबोधित करने की दिशा में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस वर्ग से संबंधित वित्तीय बाधाओं और उनसे संबंधित मुश्किलों को कम करने के लिए सेब के आयात शुल्क में वृद्धि करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है जिससे प्रदेश के बागवानों को राहत मिलती।
श्री सुक्खू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बजट में प्रदेश में रेल विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मामले के संबंध में भी उल्लेख नहीं है। राज्य के आर्थिक विकास के लिए मजबूत रेल विस्तार आवश्यक है लेकिन इस मामले को भी नजरअंदाज किया गया है। राज्यों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की 1.5 लाख करोड़ रुपये की सीमा में बढ़ौतरी नहीं की गई है और हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए इससे संबंधित कठिन शर्तें राज्य के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति को समाप्त करने के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश मुश्किल वित्तीय स्थिति को झेल रहा है जिससे राज्य को प्रतिवर्ष हानि हो रही है। इस वित्तीय घाटे को कम करने के लिए और प्रदेश की राजकोषीय स्थिरता के लिए एक विशेष वित्तीय पैकेज की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बजट में इस तरह के पैकेज का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर छूट के रूप में मध्यम वर्ग को मिलने वाले लाभ में विलम्ब हुआ है क्योंकि नए प्रत्यक्ष ढांचे के लाभों का उपयोग, उपभोग और मांग को बढ़ावा देने के बजाय पिछले वर्षों में लगाए गए कर के रूप में देना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह गरीब विरोधी और अवसरवादी बजट है जो भविष्योन्मुखी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह राहत राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लाभ में मध्यम वर्ग के कर दाताओं के द्वारा किए जा रहे योगदान के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा इस बजट में अगले सप्ताह नए आयकर बिल का भी उल्लेख है।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र में चल रही समस्याओं जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य और आधुनिक कृषि पद्धति और बुनियादी ढांचे के लिए अपर्याप्त वित्तपोषण को सम्बोधित करने के लिए कोई भी उपाय नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट भारत की आवश्यकताओं के अनुसार समावेशी और सहायक वित्तीय योजना बनाने में विफल रहा है। इसमें बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें और असमानताओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए कोई समाधान नहीं दिया गया है। अन्य राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश भी एक ऐसे बजट के परिणामों से जूझ रहा है जो आम लोगों की तुलना में सम्पन्न वर्ग को प्राथमिकता दी गई है। 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
एन.डी.आर.एफ. ने बच्चों को आपदा के प्रति किया जागरूक गोवंश की सेवा और कल्याण के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित - डॉ. शांडिल गोकुल बुटेल ने आईआईटी  मंडी के हाइव 2.O  में उद्योग-शिक्षा के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा है एनएच-70 पर सुरक्षा दिवारों का निर्माण व जल निकासी कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें- अपूर्व देवगन मोदी सरकार द्वारा घोषित बजट में हर वर्ग का रखा गया विशेष ध्यान : अर्चना चौहान पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने मोदी सरकार के बजट 2025 -26 कि की सराहना शर्मा  ने कहा कि इस बजट में करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। जिला शिमला में मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान की शुरुआत पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,70,78,094
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy