Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
हिमाचल

मुख्य सचिव ने ग्लेशियर झीलों के बैथीमीटरी सर्वे पर आधारित रिपोर्ट जारी की

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 21, 2025 05:28 PM
        शिमला   



मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां ग्लेशियर झीलों वासुकी, सांगला के बैथीमीटरी सर्वे और सामरिक महत्व की सड़कों पर भूस्खलन के जोखिम का आकलन पर आधारित अध्ययन रिपोर्ट जारी की। कुल्लू जिले के सोसन में 4500 मीटर ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर झील वासुकी और किन्नौर जिले के सांगला में 4710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर झील सांगला की बैथीमीटरी सर्वे रिपोर्ट प्रगत संगणन विकास केंद्र (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्पयूटिंग) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने गहन अध्ययन के बाद तैयार की है।
इन जोखिमपूर्ण ग्लेशियर झीलों के लिए बैथीमीटरी सर्वे किया गया। ये दोनों झीलें बदलते मौसम, जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियरों के पिघलने से बनी हैं। ग्लेशियर झील वासुकी 1.65 किमी की परिधि में है। इसकी अधिकतम गहराई 36.91 मीटर और औसत गहराई 14.48 मीटर है।
2017 से 2024 के बीच ग्लेशियर झील वासुकी का क्षेत्रफल 3.02 हेक्टयेर बढ़ चुका है। 2017 में वासुकी का क्षेत्रफल 10.36 हेक्टेयर था जोकि 2024 में 13.38 हेक्टयेर हो गया। झील में 2.16605135 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी है।
बाढ़ के लिहाज से पार्वती नदी को बेहद संवेदनशील बताया गया है। लगातार ग्लेशियरों के पिघलने से नदी में पानी का बहाव बढ़ सकता है। हालांकि झील से अभी तक पानी की कोई लीकेज नहीं है।
बास्पा नदी प्रणाली में ग्लेशियर झील सांगला की अहम भूमिका है। यह झील स्थानीय पारिस्थितिकी तत्रं और जैव विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह झील कई जीवों की प्रजातियों का प्राकृतिक आवास है। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि इस झील के फटने से जेएसडब्ल्यू, बास्पा हाइडल पावर स्टेशन प्रभावित हो सकते हैं। सांगला में जानमाल की क्षति की भी संभावना जताई गई है।
2017 से 2024 के बीच सांगला झील का क्षेत्रफल 0.87 हेक्टयेर बढ़ा। 2017 में सांगला झील का क्षेत्रफल 13.4 हेक्टयेर था जोकि 2024 में 14.29 हेक्टयेर हो गया। सितंबर में सर्वे के दौरान झील का क्षेत्रफल 15.73 हेक्टेयर पाया गया। झील में 1.52758 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी है।    
रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि इन झीलों का हर वर्ष फील्ड सर्वे करवाया जाए। इसके साथ ही अग्रिम चेतावनी प्रणाली (अर्ली वार्निंग सिस्टम) भी स्थापित की जाए। झीलों में पानी के बहाव की निरंतर निगरानी की भी आवश्यकता पर भी बल दिया गया है।
इसके अतिरिक्त पंथाघाटी से एनएच क्रॉसिंग और कैनेडी चौक से अनाडेल हेलीपेड सड़क का आकलन भी किया गया है। सड़क अवरुद्ध करने वाले 15 प्वाइंटों को चिन्हित किया गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव आंेकार चंद शर्मा, निदेशक व विशेष सचिव आपदा प्रबंधन डीसी राणा, निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ अर्जित सेन ठाकुर, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय कपूर, मुख्य अभियंता ऊर्जा विभाग डीपी गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया। एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दी बेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणा उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजा एलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्त ग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरित अंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया प्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम विद्यार्थियों को नशावृति से बचाने के लिए महाविद्यालयों में की जाए माइक्रो प्लानिंग-चन्द्रशेखर स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान आईएसबीटी ऊना और नंगल रोड़ पुल समीप खड्ड में चलाया स्वच्छता अभियान  
-
-
Total Visitor : 1,71,35,794
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy