Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 16, 2024 07:15 PM
 
महिला, युवा, किसान, बिजली को गारंटी गुल
 
हराने के लिए दिया कांग्रेस ने संसद के टिकट
 
अपनी खीज मिटाने में जुटे कांग्रेस नेता
 
शिमला,
 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आज की प्रेस कॉन्फ्रेन्स जैसे खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी है। कांग्रेस पार्टी के उप मुख्यमंत्री कहते है कि हमारी सरकार मजबूत है। इस बात पर बिंदल ने कहा कि जब सरकार मजबूत है तो बार-बार बोलने की क्या जरूरत है। कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री कहते है कि हमने 10 में से एक गारंटी पूरी कर दी। यह स्वयमेव इस बात की स्वीकृति है कि कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव के दौरान हमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवकों को ठगा। 1 लाख नौकरियां पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया और उसके बाद नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिया। 22 लाख बहनों को 1500 रूपया पहली कैबिनेट में देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख बहनों का कर्ज इस सरकार पर चढ़ गया हैं। कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय गारंटीयों की घोषणा करना, परन्तु आज जनता को 100 रूपये लीटर दूध का इंतजार है, 2 रूपये किलो गोबर का इंतजार, 300 यूनिट बिजली के फ्री होने का इंतजार है। यह हिमाचल प्रदेश की जनता के जले के ऊपर जख्म छिड़कने के बराबर है। इसके बावजुद भी कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियां ही गिनाती रहती हैं। एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं गिना पाए जो सच में हिमाचल प्रदेश के जनहित की और इनके घोषणा पत्र के हिस्से की हो। 
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने जब सब कुछ बखेर दिया। उसके बाद इकट्ठा करने चल रहे हैं। हिमाचल की जनता को पता है की देश में नरेंद्र भाई मोदी की सरकार बन रही है, इसलिए हिमाचल की जनता मोदी जी के साथ का सांसद यहाँ से भेजेंगी। हिमाचल की जनता दूसरी पार्टी का सांसद भेजकरके अपने हिमाचल का नुकसान करने वाली जनता नहीं है। 
कांग्रेस पार्टी ने अपनी सरकार के लिए खुद ऐसी स्थिति खड़ी कर दी कि दो-दो विधायकों को चुनाव के मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को हराने के लिए उतारा है या जीताने के लिए उतारा है, ये इस वर्तमान प्रदेश की सरकार को खुद ही स्पष्ट नहीं हो रहा। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वास्तव में अपने प्रत्याशियों को जिताना भी नहीं चाहते हैं क्योंकि उनको जिताएंगे तो 34 में से 32 हो जाएंगे। एक बात का भी जवाब ये इतनी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंदर ना मुख्यमंत्री, ना उप-मुख्यमंत्री और ना प्रदेश अध्यक्ष दे पाई। यह केवल और केवल अपनी खीज मिटाने का काम करने में जुटे हुए हैं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ मोदी की गारंटी देश में युवाओं के सुरक्षित भविष्य की गारंटी : - तिलकराज कांग्रेस की सरकार को बिजली का महा झटका लगा : बिहारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया  हिमाचल सेब उत्पादक संघ आनी  का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित पोस्टल बैलेट से वोट देने के लिए स्थापित होंगे सुविधा केन्द्र- अपूर्व देवगन स्काउट-गाइड से युवा पीढ़ी को मिलते हैं संस्कार : रजनीश रांगड़ा एचपीएनएलयू, शिमला ने "लिंग, कामुकता और विकलांगता: समकालीन दुनिया में कानून और समाज का आत्मनिरीक्षण" विषय पर फोकस समूह चर्चा का आयोजन किया। मतदाता बनकर मतदान अवश्य करें सभी युवाः डॉ. पूनम विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक से बनेंगी भोरंज की सड़केंः सुरेश कुमार 
-
-
Total Visitor : 1,64,79,867
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy