Sunday, September 08, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
हौसलों की उड़ान भरेंगे  बागा सराहन के दो भाई बहन, बहन बनेंगी डॉक्टर तो भाई बनेगा इंजीनियर,बड़ी बहन भी डॉक्टर।स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा 14 सितम्बर से 01 अक्तूबर तक आयोजितखेल में दक्षता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें युवा - डॉ. शांडिलआनी कॉलेज में एक दिवसीय स्वच्छता शिविर आयोजितशानन जल विद्युत परियोजना के लिए सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेगी सरकारः मुख्यमंत्री  निथर बाजार में ड्रेन बनाने का काम जोरों पर सड़कों में पानी इकट्ठा होने से लोगों को हो रही परेशानीपंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स परीक्षा परिणाम में अमन ठाकुर रहा प्रथमशिमला में मात्र एक रुपए वेतन पर फिर सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त तहसीलदार H L घेजटा
-
दुनिया

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के 60 बच्चों के परिवार ने सरकार से किया सम्पर्क

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | February 25, 2022 05:07 PM
हिमाचल विधानसभा

शिमला,

 हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में यूक्रेन में फँसे हिमाचली बच्चों का मामला गुंजा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने यूक्रेन में फँसे हिमाचल के बच्चों को सुरक्षित लाने का मामला उठाया। मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि यूक्रेन में हिमाचल के कितने बच्चे फंसे हुए हुए। उन्होंने कहा कि हवाई सफर निज़ी कंपनियों के हाथ के चलते महँगे कर दिए गए है। सरकार उनको अपने खर्चे पर सुरक्षित लाने के लिए क्या कर रही है ?

 

इस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि यूक्रेन में विद्यार्थी व अन्य लोग हिमाचल के भी फँसे हुए है। देशभर के 20 हज़ार विद्यार्थी यूक्रेन में फँसे हुए है। हिमाचल के बच्चे भी वहाँ फँसे हुए है। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। केन्द्र को लिखा है कि जब तक बच्चे यूक्रेन में है उनकी सुरक्षित जगह रखा जाए और उनको सुरक्षित वापिस लाया जा सके। पीएम ने भी रूस के राष्ट्रपति से बच्चों की सुरक्षा की लेकर बात की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया हिमाचल की कितने बच्चे वहाँ फँसे है उसकी सही जानकारी नही है। यह संख्या 100 से ज़्यादा ही सकती है। हिमाचल सरकार ने 1100 हेल्पलाइन में ऐसे बच्चों की जानकारी मांगी गई है। जिसमें 60 लोगों ने संपर्क किया है। बच्चों के लिए जो भी जरूरत होगी उनको सुरक्षित लाने के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,67,38,091
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy