Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
राजनैतिक

सभी धर्म एवम जाती के लोग, सभी को एकत्र होकर के यह लड़ाई लड़नी होगी; राजेश ठाकुर बिट्टू

-
Bureau Himalayan update 7018631199 | December 28, 2023 08:56 PM

 झंडुता,

आज झंडुता  विधान सभा क्षेत्र के जोन ऑफिस गेहरवीन में जोन अध्यक्ष राजेश ठाकुर बिट्टू की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 139 स्वां स्थापना दिवस बड़े हर्षो उल्लास से मनाया गया। इसमें सेना से सेवानिवृत  रोशन लाल, यशवंत सिंह एवम सूबेदार विशंदत, ब्लॉक उपाध्यक्ष कलावती चंदेल, महासचिव विजय ठाकुर, एक्स उप प्रधान अनिल कुमार, एडवोकेट लेखराम वर्मा, बीना देवी, जोध सिंह, कमलेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष केहर सिंह, प्रवीण सिंह, बीरबल, नसीम मोहम्मद विमला देवी, आशा देवी आदि शामिल रहे। यहां जोन अधयक्ष राजेश ठाकुर बिट्टू ने जल्द ही EVM के खिलाफ मोर्चा खोल करके दिल्ली जंतर मंतर कूच करने की बात कही। उन्हुने कहा की बिना बैल्ट पेपर के अगर चुनाव होते हैं, तो कोई भी विपक्ष पार्टी जीत नहीं पाएगी। क्योंकि वर्तमान बीजेपी सरकार ने EVM पर पीएचडी कर ली है, उन्हें पता है कि किस बूथ पर उन्हें कितने मार्जिन पर पपलू फिट करके जितना है। उन्होंने कहा कि अगर हमें देश और लोकतंत्र को बचाना है तो सभी विपक्षी दलों को एवं संगठनों को चाहे वह किसान हो, हमारे बेरोजगार नौ जवान हो अथवा पेंशन संघ के लोग हो, मिलिट्री के रिटायर सिपाही हो,हमारे खिलाड़ी वर्ग के लोग हो, सभी धर्म एवम जाती के लोग, सभी को एकत्र होकर के यह लड़ाई लड़नी होगी।  हमारे बाप, दादाओं ने देश के लिए लड़ाइयां लड़ी थी, जिसकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता से जी रहे हैं, हमारे बच्चे आज देश के रक्षा के लिए देश की सीमाओं पर लड़ रहे हैं, तो क्या हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए और लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए नहीं लड़ सकते। अगर हमने वक्त रहते यह लड़ाई नहीं लड़ी, तो 2024 के बाद ऐसा वक्त आने वाला है, की इन तानाशाहियों के खिलाफ जंग लड़ने के लिए  हम कईं अपनों को खो देंगे। साथ उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही अपने गृह विधानसभा क्षेत्र   ब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  के गृह विधानसभा क्षेत्र  एवं गृह जिला बिलासपुर से जल्द ही EVM के खिलाफ मोर्चा खोल करके दिल्ली के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा मुझे पता है कि यह सफर इतना आसान नहीं होगा लेकिन यह यात्रा  लोकहित, देशहित,  एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजनाः प्रियंका सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक़ सिखाने का चुनावः सीएम पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल
-
-
Total Visitor : 1,71,35,987
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy