Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
राजनैतिक

पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल

-
ब्यूरो 7018631199 | May 14, 2024 02:45 PM

शिमला,

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले श्री सुभाष चंद मंगलेट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलेट के भाजपा परिवार में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिमला के कद्दावर नेता मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तीन धार्मिक आश्रम और प्रदेश से बाहर एक धार्मिक आश्रम बनवाए हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना–जाना लगा रहता है।

मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में जो विकास यात्रा चल रही है, उसमें अपनी भागीदारी देने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु देश के हर वर्ग–समुदाय से प्रतिष्ठित हस्तियां भाजपा परिवार में शामिल हो रही हैं। मंगलेट ने कहा कि वे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजनाः प्रियंका सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक़ सिखाने का चुनावः सीएम मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ
-
-
Total Visitor : 1,71,36,207
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy