Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
धर्म संस्कृति

स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | June 13, 2024 07:42 PM

शिमला,


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनीराम शांडिल एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चैपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननाहर पंचायत के गांव मलकौत (कलून) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की।
उन्होंने लोगों के साथ पंडाल में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा को सुना तथा शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
8 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 06 जून, 2024 से 13 जून, 2024 तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कथावाचक विश्व विख्यात भागवत भास्कर की उपाधि से अलंकृत कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज से श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सुना।  
उन्होंने इस कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक सुंदर समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी का यह 1547 वीं श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा थी।
श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस रामलोक साधुपुल के संस्थापक अमर देव महंत जी ने भी शिरकत की तथा कथा को सुना।
इस से पूर्व कथा में मशहूर भजन गायक भईया किशन दास सिरसा वाले ने भजन के माध्यम से समा बांधा।
भागवत कथा का आयोजन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन रजनीश किमटा द्वारा करवाया गया था, जिसमें प्रत्येक दिन जिला शिमला के चैपाल, ठियोग, जुब्बल कोटखाई, सिरमौर तथा अन्य राज्यों से लगभग 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
पवित्र देव स्थल चूड़धार शिरगुल महाराज मंदिर में कुरुड़ स्थापना शांत महायज्ञ देवी देवताओं की उपस्थिति में कुरुड़ स्थापना के साथ चूड़धार में धार्मिक आयोजन देवपरम्परा के साथ सम्पन्न हुआ। आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर और आनी बाजार में 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन 60 वर्षों के बाद रघुपूर गढ के ऐतिहासिक दौरे पर जाऐंगें कुंईरी महादेव व्यास ऋषि* 15 जून को देवता साहिब  पंचवीर जाएंगे रघुपुरगढ़ यात्रा पर 21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू
-
-
Total Visitor : 1,71,34,278
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy