Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
धर्म संस्कृति

आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर और आनी बाजार में 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 20, 2024 08:20 PM
 
आनी,
 
श्रावण के पवित्र मास में पूरे भारत वर्ष में शिव के मंदिरों में अनेकों धार्मिक आयोजन होते हैं। इसी तरह देवभूमि आनी के प्रसिद्ध शमशरी महादेव मंदिर में रुद्रा अभिषेक,सहित धार्मिक आयोजन 22 जुलाई सोमवार को होगा। जिसमें व्यापार मंडल आनी.दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी. सचेत संस्था.हिम संस्कृति संस्था के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन पुरा किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी किरत राम शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेषकर शमशरी महादेव मंदिर में शिव पिंडियो पर नाग देवता स्थापित किए जाएंगे। देवता पुरोहित बिट्टू शर्मा. सहित क्षेत्र के पुरोहित इस रुद्रा अभिषेक पूजा पाठ हवन यज्ञ किए जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान विनोद चंदेल ने कहा कि व्यापार मंडल के सभी सदस्य परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। इस पवित्र कार्यक्रम में सभी का सहयोग मिल रहा है। इस पवित्र उत्सव पर शमशरी महादेव मंदिर में खीर का प्रसाद बांटा जाएगा। दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि  इसी तरह आनी बाजार में भी पूरे दिन  सर्वसाधारण  में खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी इस धार्मिक उत्सव में अवश्य पधारें।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
पवित्र देव स्थल चूड़धार शिरगुल महाराज मंदिर में कुरुड़ स्थापना शांत महायज्ञ देवी देवताओं की उपस्थिति में कुरुड़ स्थापना के साथ चूड़धार में धार्मिक आयोजन देवपरम्परा के साथ सम्पन्न हुआ। 60 वर्षों के बाद रघुपूर गढ के ऐतिहासिक दौरे पर जाऐंगें कुंईरी महादेव व्यास ऋषि* स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की 15 जून को देवता साहिब  पंचवीर जाएंगे रघुपुरगढ़ यात्रा पर 21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल देव आगमन के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला शुरू
-
-
Total Visitor : 1,71,34,388
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy