Saturday, September 21, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश सरकार ने जिला लाहौल स्पीति पुलिस को प्रदान की मजबूतीलाहौल स्पीति के उच्च ऊंचाई वाले व संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्रदान किया गयाआंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रितखण्ड विकास अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- अपूर्व देवगनउपायुक्त ने नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के नाम व पता किए अधिसूचित25 सितंबर को भाजपा प्रदेश में 2 लाख सदस्य बनाएगी : बिहारीप्रदेश सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध . नरेश वर्माबागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी
-
हिमाचल

25 सितंबर को भाजपा प्रदेश में 2 लाख सदस्य बनाएगी : बिहारी

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 20, 2024 05:33 PM
शिमला,
 
 
 भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश में अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 5 लाख 7 हजार 525 पहुंच गया है। यह सदयता अभियान की दृष्टि से बहुत ही मजबूत आंकड़ा है, प्रदेश में लगातार जनता का समर्थन भाजपा को सदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रहा है। सच में वस्तु स्तिथि यह है की जनता कांग्रेस सरकार की कूनीतियों, झूठे वादे, आर्थिक कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था के नकारात्मक प्रबंधन से त्रस्त है। 
उन्होंने कहा की सुल्हा विधान सभा क्षेत्र में 24368 और गगरेट में 22189 प्राथमिक सदस्य बना लिए गए है। यह दोनो विधानसभा क्षेत्र उत्तम कार्य कर रही है। 
बिहारी लाल ने भाजपा की आगामी योजना का हवाला देते हुए कहा की 25 सितंबर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक ही दिन में भाजपा पूरे प्रदेश में 2 लाख प्राथमिक सदस्य बनाएगी। इसी के साथ भाजपा का सदस्यता आंकड़ा 25 सितंबर को 8 लाख हो जाएगा। 
उन्होंने बताया की सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भाजपा के 7 मोर्चे, 18 प्रकोष्ठ , भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल के मूल संगठन को बलशाली बनाते हुए सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करेगा। यह चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें युवा, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी मोर्चा पूरी ताकत लगाते हुए 8 लाख सदस्य बनाएंगे। इसी के साथ भाजपा का प्रदेश सदस्यता महा अभियान का 16 लाख का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 
उन्होंने कहा की भाजपा सामाजिक समरसता के मूल मंत्र पर काम करती है। भारत रत्न अटल जी की भाजपा सरकार में ही लोकसभा का पहला दलित अध्यक्ष बनाया गया। आज भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई हैं, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं और 5 मंत्री आदिवासी भाई हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 4 करोड़ घरों में 1 करोड़ 77 लाख घर दलित और आदिवासी भाइयों को मिले हैं। आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के सबसे अधिक लाभार्थी दलित भाई-बहन ही हैं। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी से इस संदेश को सभी तक पहुंचाने का आग्रह किया और कार्यकर्ताओं से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि इस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति भाजपा में शामिल होने से वंचित न रहे।
बिहारी लाल शर्मा ने इस अवसर पर शिमला मंडल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
प्रदेश सरकार ने जिला लाहौल स्पीति पुलिस को प्रदान की मजबूती लाहौल स्पीति के उच्च ऊंचाई वाले व संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित खण्ड विकास अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- अपूर्व देवगन उपायुक्त ने नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के नाम व पता किए अधिसूचित प्रदेश सरकार दिव्यांगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध . नरेश वर्मा बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शीघ्र बुलाई जाएगी बैठक - विक्रमादित्य सिंह भाषण प्रतियोगिता में हर्षा और चित्रकला में प्रियंका रही प्रथम हरोली में पोषण जागरूकता शिविर के जरिए महिलाओं को किया जागरूक
-
-
Total Visitor : 1,67,66,699
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy