Wednesday, February 05, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय का कार्य सराहनीय - केवल सिंह पठानिया मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखेंगेअनुराग ठाकुर के प्रयासों से घर बिलासपुर पहुँचे सेना के जवान कांति चंदेल: सोनल शर्माविधानसभा में नौकरियों में धांधली, रद्द होनी चाहिए भर्तियां : रणधीर7 व 8 फरवरी को सेरी मंच पर लगेगा आवास ऋण व पीएम सूर्य  घर एक्सपो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है नाबार्ड से आए फंड को लेकर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं : रणधीरपूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री
-
हिमाचल

बड़ा देव कमरूनाग को दिया शिवरात्रि महोत्सव का पहला न्यून्द्रा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 04, 2025 05:14 PM

मंडी, 

 

मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में ‌पधारने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी की तरफ से मेले पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण) दे दिया गया है। उपमण्डलाधिकारी गोहर लक्ष्मण कनेट ने यह निमंत्रण दिया।
शिवरात्रि महोत्सव में प्रशासन द्वारा 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाना है। सभी देवी-देवताओं को इस बार मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिए जाएंगे। बड़ा देव कमरूनाग को भी मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिया गया। कमरूनाग के गुर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ने यह न्यून्द्रा प्राप्त किया।  
 बता दें, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध शिवरात्रि महोत्सव के देव कमरूनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद  शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर शहर के‌ प्रवेश‌ द्वार पर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है और इसके साथ ही  शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू हो जाते हैं। बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 देव कमरूनाग राजा माधव राय से उनके महल में मिलने और कुछ समय विश्राम करने के बाद माता श्यामाकाली मंदिर टारना में महोत्सव के समापन तक विराजमान रहेंगे। अन्य देवी-देवता भी मंडी पहुंचने के बाद श्री माधव राय के दरबार में हाजरी लगाते हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय का कार्य सराहनीय - केवल सिंह पठानिया मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखेंगे अनुराग ठाकुर के प्रयासों से घर बिलासपुर पहुँचे सेना के जवान कांति चंदेल: सोनल शर्मा विधानसभा में नौकरियों में धांधली, रद्द होनी चाहिए भर्तियां : रणधीर 7 व 8 फरवरी को सेरी मंच पर लगेगा आवास ऋण व पीएम सूर्य  घर एक्सपो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है नाबार्ड से आए फंड को लेकर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं : रणधीर पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री 05 फरवरी को सोलन ज़िला के प्रवास पर प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में  पहचान और सत्यापन करवाना आवश्यक - जिला दंडाधिकारी
-
-
Total Visitor : 1,70,85,247
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy