Wednesday, February 19, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
आखिर क्यों घट रही है हिमपात की दर ?: डॉ विनोद नाथकानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने: मुख्यमंत्रीनशे पर अंकुश लगाने के लिए ‘‘जीरो टांरलेंस’’ नीति पर कार्य शुरू अपूर्व देवगनपर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हितधारक एकजुट होकर करें कार्य - उपायुक्त20 फरवरी को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्रदान की जाएगी एल्बेंडाजोल हिमाचल प्रदेश की पहली उच्च-तकनीकी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, एसएलएस फूड टेस्टिंग लैब ने NABL मान्यता प्राप्त कीभाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कुप्रबंधन के अनेकों मसले सामने आ रहे हैं,प्रदेश सरकार नशे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई कर रही सुनिश्चित: कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल
-
हिमाचल

विवेक शर्मा ने किया जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | February 15, 2025 05:41 PM
ऊना,
 
 
उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 13 वेटनरी फार्मासिस्टों को दिए प्रमाण पत्र
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोनल वेटनरी अस्पताल बरनोह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। विवेक शर्मा ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, पशु रोगों के इलाज और पशुपालकों को दी जाने वाली सेवाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर विधायक ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले 13 वेटनरी फार्मासिस्टों को प्रमाण-पत्र दिए तथा उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा सेवाओं का गुणवत्तापूर्ण होना हमारे क्षेत्रीय किसानों और पशुपालकों के लिए अति महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हों ताकि यहां बेहतर इलाज हो सके।
 
इस मौके पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ विनय शर्मा ने बताया कि यह अस्पताल पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां पशुओं को बेहतर इलाज व देखभाल के लिए जरूरी परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जबकि अस्पताल के प्रभारी डाॅ निशांत ने डायाफ्रामेटिक हर्निया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल हिमाचल प्रदेश का एक मात्र अस्पताल है जहां पर इस प्रकार के रोग की सर्जरी की जा रही है।

इसके उपरांत विवेक शर्मा ने मुर्राह ब्रीडिंग फार्म का भी दौरा किया तथा वहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को जांचा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस फार्म को पूर्ण रूप से कार्यशील कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर डाॅ शिल्पा रनौत, डाॅ निकिता चैधरी सहित अन्य अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने: मुख्यमंत्री नशे पर अंकुश लगाने के लिए ‘‘जीरो टांरलेंस’’ नीति पर कार्य शुरू अपूर्व देवगन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हितधारक एकजुट होकर करें कार्य - उपायुक्त 20 फरवरी को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्रदान की जाएगी एल्बेंडाजोल  हिमाचल प्रदेश की पहली उच्च-तकनीकी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, एसएलएस फूड टेस्टिंग लैब ने NABL मान्यता प्राप्त की भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक कुप्रबंधन के अनेकों मसले सामने आ रहे हैं, प्रदेश सरकार नशे में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई कर रही सुनिश्चित: कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर के तहत डोर टू डोर अभियान हुआ तेज ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की 19 फरवरी को 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी वाधित- ई0 दिनेश कौंडल
-
-
Total Visitor : 1,71,22,518
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy