Sunday, March 09, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एक देश एक चुनाव समय की जरूरत : प्यार सिंहहिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 मई से 4 जून तकअवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ. यूनुसनौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार’ से किया सम्मानित  डाॅ. बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का दो दिवसीय प्रवास हिमाचल प्रदेश में हुआ। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के मामलों में की जा रही कड़ी कार्रवाईमुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण*जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित*
-
हिमाचल

हिमस्खलन प्रभावित पांगी घाटी के कुमार गांव में आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 06, 2025 06:07 PM

           शिमला    



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। प्रभावितों को कम्बल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से सम्पर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। श्री सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर सम्भव सहायता करने को कहा है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
एक देश एक चुनाव समय की जरूरत : प्यार सिंह हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 मई से 4 जून तक अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ. यूनुस नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार’ से किया सम्मानित   डाॅ. बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का दो दिवसीय प्रवास हिमाचल प्रदेश में हुआ। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के मामलों में की जा रही कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण *जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित* जल संरक्षण तालाब में सूख गया था पानी, फिर प्रशासन ने लिखी जीर्णोद्धार की कहानी हिमाचल में पेट-स्कैन, स्पेक्ट स्कैन से होगा प्रदेश को फायदा, हिमाचल में मिलेगी सुविधा : जयराम ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,71,89,006
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy