Monday, March 10, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एक देश एक चुनाव समय की जरूरत : प्यार सिंहहिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 मई से 4 जून तकअवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ. यूनुसनौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार’ से किया सम्मानित  डाॅ. बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का दो दिवसीय प्रवास हिमाचल प्रदेश में हुआ। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के मामलों में की जा रही कड़ी कार्रवाईमुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण*जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित*
-
हिमाचल

अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ. यूनुस

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 09, 2025 05:10 PM

      शिमला     


6 मार्च तक 719 मामले पंजीकृत, 21,45,720 लाख रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूला

निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में विभाग द्वारा कुल 364 अवैध खनन मामलों के चालान पंजीकृत किए गए और 141 मामलों में 10,71,520 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। फरवरी माह में 21 फरवरी तक 238 अवैध खनन मामलों का चालान किया गया और 92 मामलों में 6,37,500 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया।
डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने 22 फरवरी 2025 को अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 6 मार्च 2025 तक राज्य में 117 अतिरिक्त मामलों में चालान पंजीकृत किए गए। इस अभियान के तहत पकड़े गए सभी मामलों में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों पर 4,36,700 रुपये जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनता का सहयोग और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप नबंर 08988500249, दूरभाष 0177-2990575 और ईमेल geologicalwing@gmail-com  के माध्यम से तुरंत विभाग को दें। विभाग को अब तक इन संचार माध्यमों से 180 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
.0.

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
एक देश एक चुनाव समय की जरूरत : प्यार सिंह हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 मई से 4 जून तक नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति को ‘रबीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति पुरस्कार’ से किया सम्मानित   डाॅ. बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का दो दिवसीय प्रवास हिमाचल प्रदेश में हुआ। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के मामलों में की जा रही कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण *जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित* जल संरक्षण तालाब में सूख गया था पानी, फिर प्रशासन ने लिखी जीर्णोद्धार की कहानी हिमाचल में पेट-स्कैन, स्पेक्ट स्कैन से होगा प्रदेश को फायदा, हिमाचल में मिलेगी सुविधा : जयराम ठाकुर ऊना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में खर्च होंगे 5.60 करोड़ - उपायुक्त
-
-
Total Visitor : 1,71,89,500
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy