Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
धर्म संस्कृति

हिमाचली गायक विक्की चौहान, इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा मचाएंगे सिराज उत्सव में धमाल

-
Bureau 7018631199 | October 24, 2023 08:00 PM
 
 
आनी,
आनी के राजा रघुवीर सिंह मेला मैदान में  आगामी दो से चार नवंबर तक आयोजित होने जा रहे सिराज उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सिराज उत्सव कमेटी आनी की बैठक विश्राम गृह में समपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने की। 
मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बताया कि शमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित होने वाले सिराज उत्सव में देवता पनेउई नाग, कुलक्षेत्र महादेव भाग लेते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि दो से चार नवंबर को आयोजित उत्सव में प्राइड आॅफ नाटी मुख्य आकर्षण रहेगा। तीन नवंबर को क्षेत्र के महिला मंडलों की महिलाएं प्राचीन व पारंपरिक वेशभूषा में आउटर सिराज की प्रसिद्ध नाटी डालकर उत्सव में चार चांद लगाएगी। जिसमें हिमाचली गायक एसएमएस च्वासी बॉयज संजय ठाकुर और श्याम ठाकुर के साथ सुप्रसिद्ध लोक गायिका रोशनी शर्मा धमाल मचाएंगी। इसके अलावा एंकर ललित शर्मा होगें।
अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि दंगल प्रतियोगिता इस बार अखिल भारतीय स्तर की करवाई जाएगी। जिसमें देशभर के नामी पहलवानों भाग लेंगे। दो और तीन नवंबर को रात्रि सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी। जिसमें 
दो नवंबर की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा जबकि तीन की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली नाटी किंग विक्की चौहान धमाल मचाएंगे। इसके अलावा कई क्षेत्रीय कलाकर धमाल मचाएंगे।
वहीं तीन नवंबर को सिराज उत्सव के दौरान लोक शोभा एनजीओ द्वारा स्वास्थ्य चैकअप निशुल्क कैंप का आयोजन करेगा।
 
 इसके अलावा स्थानीय महिला मंडल और स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। वहीं महिलाओं की रस्सा कशी प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
समापन अवसर पर चार नवंबर को दंगल प्रतियोगिता होगी। 

 
 इस बैठक् में कमेटी अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा,उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर.महासचिव शिवराज शर्मा.सचिव महेंद्र ठाकुर,कोषध्यक्ष सत्यापाल ठाकुर,संचालन समिति प्रभारी सतपाल ठाकुर कुकू.धनीराम ठाकुर.नवल ठाकुर. ललित ,किशोरी लाल.देवराज.बॉबी ठाकुर.उर्मिला ठाकुर.उप प्रधान प्रताप ठाकुर डीम.कपिल.बंसीलाल.रमेश ठाकुर.नवनीत शर्मा.तारा चंद ठाकुर.हुकम चंद.देवेंद्र ठाकुर.ओम प्रकाश फौजी.बहादुर सिंह.एलआर अग्रवाल   सहित  मेला कमेटी  के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
पवित्र देव स्थल चूड़धार शिरगुल महाराज मंदिर में कुरुड़ स्थापना शांत महायज्ञ देवी देवताओं की उपस्थिति में कुरुड़ स्थापना के साथ चूड़धार में धार्मिक आयोजन देवपरम्परा के साथ सम्पन्न हुआ। आनी के शमशरी महादेव मंदिर शमशर और आनी बाजार में 22 जुलाई को होगा भव्य आयोजन 60 वर्षों के बाद रघुपूर गढ के ऐतिहासिक दौरे पर जाऐंगें कुंईरी महादेव व्यास ऋषि* स्वास्थ्य मंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत की 15 जून को देवता साहिब  पंचवीर जाएंगे रघुपुरगढ़ यात्रा पर 21 जून को 11 स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा आयुष विभाग आनी  के ठोगी गाँव में माहूँनाग मेले की धूम आ जाओ माँ दिल घबराये देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए पर झूम उठे भक्त विशु मेला पबास जिसमे आपके पांशी दल ननाहर बनाम शाठी दल मझारठी को आंमत्रित किया जा रहा है जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली फोक  सिंगर ए.सी भारद्वाज. सुरेश शर्मा. हनी नेगी. राज ठाकुर. तथा शेर सिंह कौशल ने अपनी गायकी से  लूटा आनी वासियों का दिल
-
-
Total Visitor : 1,71,34,317
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy