Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकनकुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत - विवेक शर्मा उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार करें गें शुभारंभ व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचलः मुख्यमंत्रीलाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन
-
हिमाचल

पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा और बेहतर सुविधाएं की जा रहीं सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 24, 2024 05:47 PM

शिमला,            


हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद में ज़बरदस्त उछाल देखने में आया है। प्रदेश ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में एक करोड़ से अधिक सैलानियों का आतिथ्य सत्कार किया। हिमाचल की मनोहारी वादियों, स्वच्छ वातावरण और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही बेहतर सुविधाओं के फलस्वरूप इस साल जून माह के अन्त तक रिकॉर्ड 1,00,87,440 पर्यटक प्रदेश के भ्रमण पर पहुंचे।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति पर्यटकों से गुलजार हैं। इस अवधि में सर्वाधिक पर्यटक कुल्लू और शिमला ज़िलों में उमड़े। कुल्लू ज़िले की 4,73,737 और शिमला ज़िले की 4,48,392 सैलानियों ने यात्रा की। प्रदेश में जुलाई माह में भी पर्यटकों का आगमन निरन्तर जारी है। प्रदेश की अधिकतर सड़कंे पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए खुली हैं और पर्यटक हिमाचल  की नैसर्गिक सुन्दरता को निहारने के लिए प्रदेश की ओर रूख कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि प्रदेश के अधिकांश मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। खराब मौसम के कारण प्रदेश की कुछ सड़कें प्रभावित हुईं थीं, लेकिन वर्तमान में पर्यटकों और आमजन के लिए अधिकतर सड़कें खोली जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में हज़ारों की संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल की सैर की और इस वर्ष के अन्त तक पर्यटकों की संख्या दो करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैलानी प्रदेश के विभिन्न स्थलों की यात्रा से संबंधित जानकारी संबंधित ज़िला प्रशासन व पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकन कुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत - विवेक शर्मा  उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार करें गें शुभारंभ  व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचलः मुख्यमंत्री लाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार  राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन मेले, उत्सव एवं त्यौहार लोगों के मध्य मेलजोल बढ़ाने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका - डॉ. शांडिल ओम प्रकाश को जीआरएस संघ खंड आनी की कमान
-
-
Total Visitor : 1,67,57,710
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy