Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हिमाचल

प्रदेश के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को दिया जाएगा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण: स्वास्थ्य मंत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 25, 2024 06:37 PM

 शिमला,

           

स्वास्थ्य मंत्री एवं राज्य रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित की गई। डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार स्कूली छात्र रेडक्रॉस में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य रेडक्रॉस द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में प्रदेश के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। वह जूनियर रेडक्रॉस के तहत शामिल किए जाएंगे तथा उन्हें विशेषतौर पर प्राथमिक उपचार सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे और छात्रों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी यूथ रेडक्रॉस के माध्यम से इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदेशभर में अधिक से अधिक पौधरोपण अभियान के आयोजन पर भी बल दिया और कहा कि स्वयंसेवकों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पौधरोपण स्थलों पर पौध की नियमित देखभाल हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की देखभाल और पौधरोपण भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य व धरती के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है।
डॉ. शांडिल ने बताया कि राज्य रेडक्रॉस द्वारा पीजीआई सेटेलाइट केंद्र, ऊना के नजदीक सराय भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा के टाण्डा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के समीप रेडक्रॉस द्वारा सराय भवन का निर्माण किया गया है।
डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने रेडक्रॉस द्वारा राज्य, जिला एवं उपमंडलीय स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों को सराहा, विशेषतौर पर गत वर्ष आई आपदा के दौरान राज्य रेडक्रॉस द्वारा किए गए राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा वर्षभर प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर, नशा निवारण शिविर, प्राथमिक उपचार शिविर, रक्तदान शिविर, रेडक्रॉस मेले, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान आदि आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न किट्स व कम्बल आदि का आबंटन, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग और एम्बुलेंस सेवाएं आदि भी प्रदान की जाती हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब बागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूक त्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और  प्रशासन को लिखे पत्र भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आएं, प्रदेश की आर्थिक स्थिति का सारा हिसाब देंगे : सुरेश कुमार
-
-
Total Visitor : 1,68,24,127
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy