Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हिमाचल

बागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 17, 2024 05:17 PM

कोटली (मंडी), 

 

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी कोटली उपमंडल के समराहन में स्थित बागवानी विभाग के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि लोगों को बागवानी के प्रति आकर्षित करने के लिए 1970 के दशक में बनाया गए इस उद्यान को विकसित किया जाएगा ताकि लोग बागवानी के प्रति आकर्षित हों। उन्होंने बताया कि समराहन प्रदर्शन उद्यान में उपयुक्त स्थान को देखते हुए यहाँ  एचपी शिवा परियोजना का संस्थान खोलने पर विचार किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कोटली क्षेत्र मेें लोगों के पास बागवानी के लिए काफी मात्रा में भूमि के साथ पानी उपलब्ध है। उन्होंने कृषि में लगे किसानों से कहा कि वह कृषि के साथ बागवानी भी करें तभी उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने लोगों की मांग पर बताया कि धन्यारा की भांति समराहन गांव 200 बीघा भूमि को एचपी शिवा परियोजना के अन्तर्गत कलक्स्टर विकसित किया जाएगा और  कलस्टर में इस क्षेत्र के पर्यावरण के अनुकूल फल लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत बागवानों को लाभान्वित कर रही है ताकि लोगों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने बताया कि हिमाचल के सब ट्रापिकल क्षेत्र में 1200 करोड़ की एचपी शिवा परियोजना की जा रही है। छह हजार हेक्टेयर भूमि को इस के अर्न्तगत लाया जाएगा।  
उन्होंने बताया कि इस उद्यान में सेब, प्लम, खुमानी,अखरोट, जापानी फल के कलमी  पौधे तैयार की गई है और बागवान दिसंबर माह से पहले आओ पहले पाओ आधार पर पौधे ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर विदेशी किस्म के सेब के पौधे एम 9टी-337 रूट स्टॉक तैयार की जा रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को फागला-समराहन और फागला-छानी सड़क को एक सप्ताह में दुरस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष चंपा ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश पटयाल, परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ देवेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक बागवानी डॉ संजय गुप्ता, एडीएम असीम सूद, तहसीलदार आशीष ठाकुर, प्रधान पूजा देवी और भींतरा देवी, जिला महासचिव चमन लाल ठाकुर, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता तथा स्थानीय पंचायत ढंडाल के लोग उपस्थित रहे। 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूक त्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और  प्रशासन को लिखे पत्र भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आएं, प्रदेश की आर्थिक स्थिति का सारा हिसाब देंगे : सुरेश कुमार जिला के कृषि विक्रय केन्द्रों में पहुंचा गेहूं का बीज - उप कृषि निदेशक, जिला चंबा 
-
-
Total Visitor : 1,68,23,268
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy