Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हिमाचल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 17, 2024 05:10 PM
चंबा,
 
 
बकलोह कैंट के बाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम झंडा रस्म अदा की गई तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना की गई। 
 
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि भारतीय साहित्य के महान कवि और रामायण के रचयिता थे। उनके जीवन की अनेक प्रेरणात्मक विशेषताएं हैं जिनका अनुसरण कर हम आज भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन में कठिनाइयों और गलतियों के बावजूद परिवर्तन संभव है तथा किसी भी व्यक्ति में सुधार की संभावना होती है। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि जी ने कठिन साधना और तप से आत्मज्ञान प्राप्त किया जो हमें सिखाता है कि धैर्य और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। क्योंकि बाल्मीकि जी ने साहित्य के माध्यम से मानवता, नैतिकता और धर्म का संदेश दिया जो हमें यह दर्शाता है कि कला और लेखन समाज को जागरूक कर सकते हैं। उनके कार्यों से हमें सत्य और धर्म का पालन करने की प्रेरणा भी मिलती है जोकि मनुष्य जीवन का मूल सिद्धांत है। उनके जीवन से हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और दूसरों की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कुलदीप सिंह पठानिया ने सराय परिसर में शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के विकास के लिए अपनी ओर से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा मौके पर ही हल किया।
 
इससे पूर्व बाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान अशोक सिद्धु ने विधानसभा अध्यक्ष का  स्वागत कर विधिवत सम्मानित किया। उन्होंने स्थानीय विकास संबंधी मांगों वारे भी मुख्य अतिथि को अवगत करवाने के अलावा बकलोह कैंट में 2/4 बाजार में पेयजल टैंक की मुरम्मत करवाने तथा 1/4 बाजार में पेयजल समस्या को हल करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का मंच से आभार व्यक्त किया।
 
इस अवसर पर बाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान अशोक सिद्धु, महासचिव अजय कुमार व कोषाध्यक्ष मोनू के अलावा  घटासनी पंचायत के प्रधान विजय कुमार, जिंयुता पंचायत की प्रधान सपना देवी, कैपटन (सेवानिवृत) सागर गुरंग, पंडित बबलू भारद्वाज,  दीपक ,गौतम ,तिलक राज , उप प्रधान गड़ाना पवन कुमार, बैली पंचायत के उपप्रधान जैसी राम,  पूर्व प्रधान नैनीखड्ड  राकेश कुमार तथा  के अलावा एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, अधीशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेन्द्र चौधरी, अधीशासी अभियंता एचपीएसईबीएल पंकज राठौर सहित कई विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
 
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब बागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूक त्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और  प्रशासन को लिखे पत्र भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आएं, प्रदेश की आर्थिक स्थिति का सारा हिसाब देंगे : सुरेश कुमार जिला के कृषि विक्रय केन्द्रों में पहुंचा गेहूं का बीज - उप कृषि निदेशक, जिला चंबा 
-
-
Total Visitor : 1,68,23,266
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy