Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हिमाचल

तुगलकी फरमान के कारण बागवान,आढ़ती और लदानी परेशान : वर्मा :

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 26, 2024 06:08 PM
शिमला,
 
 
यूनिवर्सल कार्टन को बिना तैयारी के आनन फानन में लागू करने के कारण प्रदेश को पांच हजार करोड़ की आर्थिकी देने वाली सेब बागवानी खतरे में आ गई है, ये बात भाजपा के विधायक, प्रवक्ता बलबीर वर्मा एवं प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही।
दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश में टेलिस्कोपिक पर लगे पूर्ण प्रतिबंध व दर के हिसाब से सेब को बेचे जाने के निर्णय के बाद बागवानों ने अपना उत्पाद बेचने के लिए बाहरी राज्य की मंडियों का रूख कर लिया है। आज तक बागवान जुलाई महिने में अधिकतर अपना सेब नाशपति हिमाचल की मंडियों में ही बेचता था ,लेकिन बागवान इस बर्ष अभी से ही बाहरी राज्यों की मंडियों में अपना उत्पाद बेचने को मजबूर हुआ है। जिसका सीधा असर प्रदेश के अंदर चल रही लोकल मंडियों व इस कारोबार से जुड़े अन्य लघु उद्योगों व रोजगार के अवसरों पर पड़ेगा।बागवानी मंत्री के तुगलकी फरमान के कारण बागवान,आढ़ती और लदानी परेशान है। जिस कारण इस वर्ष लदानी भी प्रदेश की मंडियों में कम आ रहे है तथा आढ़ती भी दुसरे राज्यों की मंडियों की और शिफ्ट होने का मन बना रहे है। इन सभी कारणो से प्रदेश सरकार को बहुत बढ़ा राजस्व घाटा होगा। 
 
बलबीर वर्मा ने कहा कि जिस गैरजिम्मेदाराना तरीके से कांग्रेस सरकार ने बिना किसी तैयारी के टेलिस्कोपिक कार्टन पर प्रतिबंध लगाकर यूनिवर्सल कार्टन को लागू किया उससे बागवान असहज महसूस कर रहा है।
पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा की अगुवाई में प्रदेश में मंडियो का जाल बिछाया लेकिन काँग्रेस की बागवानी के प्रति उदासीन मानसिकता  के कारण इन फल मंडियो का अस्तित्व   ही आज खतरे मे आ गया है।
 
चेतन ने कहा सेब गड मे बिकना चाहिए,लेकिन अभी दर में बिक रहा है। जिसमें 30%,20%और 10% की कटौती की जा रही है ,जो निर्णय असहनीय है। अगर बागवानी विरोधी निर्णय वापिस नही लिए गए तो भाजपा उग्र आदोलन करेगी जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खट-खटाने से भी पिछे नही हटेगी।
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब बागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूक त्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और  प्रशासन को लिखे पत्र भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आएं, प्रदेश की आर्थिक स्थिति का सारा हिसाब देंगे : सुरेश कुमार
-
-
Total Visitor : 1,68,23,462
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy