Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हिमाचल

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार पर आरोप लगाया है

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 26, 2024 06:43 PM
शिमला,
 
 
 कि वह संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने पर अब टालमटोल कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून जल्द लागू किया जाए। इसमें ओबीसी ,पिछड़ा वर्ग को भी शामिल किया जाना चाहिए।
आज यहां राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों के दबाव में  भाजपा ने देश में उस समय चुनावों को देखते हुए इसका लाभ लेने के लिये बिल पास तो कर दिया परंतु अब उसे लागू करने के लिये कोई भी गंभीर प्रयास नही किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे लागू किया जाए।
जैनब चंदेल ने बताया कि 29 जुलाई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस की सेकड़ो महिलाएं दिल्ली के जंतरमंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़े धरना प्रदर्शन में भाग लेंगी।उन्होंने कहा कि  महिला कांग्रेस महिला आरक्षण, बढ़ती महंगाई व महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को संसद व विधानसभा में उचित प्रतिनिधित्व नही मिलेगा तबतक इनके साथ न्याय नही होगा। उन्होंने कहा कि नीति निर्धारण में महिलाओं की उचित भागेदारी बहुत ही आवश्यक है।
जैनब चंदेल ने केंद्र सरकार से महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं के खाते में हर साल एक लाख एकमुश्त या हर माह 8500 रुपए इनके खाते में डालने की मांग की है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के समय महिलाओं को वोट बैंक अपनी ओर आकर्षित करने के लिये बड़े बड़े लोक लुभावन नारे देती है और चुनावों के बाद भूल जाती हैं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब बागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूक त्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण कोल्हू सिद्ध मंदिर मामले और पानी की समस्या को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार और  प्रशासन को लिखे पत्र भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आएं, प्रदेश की आर्थिक स्थिति का सारा हिसाब देंगे : सुरेश कुमार
-
-
Total Visitor : 1,68,23,392
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy