Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकनकुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत - विवेक शर्मा उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार करें गें शुभारंभ व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचलः मुख्यमंत्रीलाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन
-
हिमाचल

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई है : नंदा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 07, 2024 06:37 PM
 
चुनावी बेला में वादे करो और उसके बाद उनके तोड़ मरोड़ लो, कांग्रेस पार्टी की यह ही प्रवीति हो गई है। 
 
कांग्रेस के मंत्री धनीराम शांदिल ने जानकारी दी की अब परिवार की सिर्फ एक ही महिला को मिलेंगे 1500 रुपये। जब सत्ता में आना था तो प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री सभी और तमाम कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से वादा किया था की हिमाचल के सभी महिलाओं को 1500 रु मिलेंगे, घर में चाहे 6 महिलाएं हो उन सबको मिलेंगे और अब यह पलटू सरकार अपने वादे से पलट गई है। 
 
नंदा में। कहा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। डेढ़ साल में योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 2284 लाख रुपये का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हुई है। 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। अब तो महिलाओं से दिया गया पैसा भी वापिस मांगा जा रहा है। 
 
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, महिलाओं को परेशान करने वाली योजना बनकर रह गई है। विपक्ष के सभी नेताओ ने भी सरकार पर चुनावी गारंटी को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। 
नंदा ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी गारंटी में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही थी। अब सिर्फ 28 हजार महिलाओं को पैसा जारी हुआ है। स्पष्ट है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जुमले कहे। झूठी गारंटी के माध्यम से महिलाओं को ठगा गया है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकन कुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत - विवेक शर्मा  उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार करें गें शुभारंभ  व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचलः मुख्यमंत्री लाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार  राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन मेले, उत्सव एवं त्यौहार लोगों के मध्य मेलजोल बढ़ाने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका - डॉ. शांडिल ओम प्रकाश को जीआरएस संघ खंड आनी की कमान
-
-
Total Visitor : 1,67,57,644
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy