Tuesday, October 22, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
केलांग में आपदाओं और आपात स्थितियों में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों पर  कार्यशाला आयोजित जन्मजात विकारों की समयबद्ध जांच व चिकित्सा अनिवार्य: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सफाई कर्मचारियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए करें कार्य - अंजना पंवारनशा मुक्ति के लिए जानकारी एवं जागरूकता गतिविधियां महत्वपूर्ण –उपायुक्त मुकेश रेपसवालजनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी  24 अक्टूबर से लाहौल स्पीति के प्रवास पर रहें गे।तीन.चार साल में एक बार अवश्य करवाएं अपनी मिट्टी की जांच 29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण - अजय यादवभूकम्प के दौरान ‘झुको-ढको-पकड़ो’ का रखे ध्यान
-
राज्य

जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 18, 2024 06:20 PM

 शिमला            

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अपने प्रवास के दूसरे दिन आज ऊहल परियोजना के तृतीय चरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर ही इस परियोजना की सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इस वर्ष मार्च, 2024 में 100 करोड़ रुपए परियोजना को प्रदान किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से इस परियोजना का कार्य चल रहा है और इस कारण इसकी लागत भी बढ़ी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अब इस परियोजना के कार्यों को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की तकनीकी और अन्य जांच करने के उपरांत दिसंबर अंत या जनवरी, 2025 तक इसमें विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। परियोजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल के तहत टाटा पावर लिमिटेड को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू होने से हिमाचल प्रदेश को अतिरिक्त आय प्राप्त होना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने परियोजना प्रबन्धकों को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत उत्पादन से ही हिमाचल प्रदेश समृद्ध बन सकता है और प्रदेश सरकार इसके दोहन के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल को वर्ष 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में पन विद्युत, सौर ऊर्जा तथा ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदान के रूप में विद्युत बोर्ड को लगभग 2200 करोड़ रुपए प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रयास बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाने का है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को शक्तियों के हस्तांतरण पर भी प्रदेश सरकार विचार कर रही है।
इससे पूर्व ऊहल परियोजना के चरण-तीन के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से परियोजना कार्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, राकेश धरवाल और राकेश चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
केन्द्र सरकार का तिरस्कार करके कांग्रेस सरकार व पार्टी हिमाचल के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है : बिंदल कन्या पक्ष ने सुजानपुर के पूर्व  एसएचओ सहित लड़के, मां और पिता के खिलाफ डराने धमकाने की एएसपी को सौंपी शिकायत जमा दो स्कूल कुंगश में आधे दर्जन से ज्यादा पद खाली तेरंग में पांचवे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी भी दो लोग हैं लापता डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल - उपायुक्त  डॉ. परमार का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा: डॉ विनोद नाथ सावधान !! बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा: डॉ विनोद नाथ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि क्यों बढ़ रहा है हमारे देश में अंधविश्वास?: डॉ विनोद नाथ
-
-
Total Visitor : 1,68,32,346
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy