Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राज्य

मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 09, 2025 05:25 PM

शिमला,



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजीव बंसल, डॉ. बासु सूद और डॉ. प्रभात मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ का विमोचन किया।
लेखकों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेंडर पर्सपेक्टिव्स का दायरा शिक्षाविदों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि कार्यान्वयन विभागों को जेंडर समानता की परिवर्तनकारी क्षमता को पहचानते हुए जेंडर आधारित नीति और विकास को प्राथमिकता देते हुए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें जेंडर-संवेदनशील नीति और विधायी वातावरण को मजबूत करना चाहिए साथ ही जेंडर-समावेशी योजनाओं और बजट का समर्थन करना चाहिए। जेंडर समानता के प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए। जेंडर आधारित निर्णय लेने के लिए डेटा संग्रह और अनुसंधान में निवेश किया जाना चाहिए। लैंगिक समानता बेहतर और प्रगतिशील दुनिया बनाने में महत्वपूर्ण है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पुस्तक जेंडर नीति और विकास के बीच महत्वपूर्ण संबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक और विविध दृष्टिकोणों से परिपूर्ण रचना है। यह पुस्तक लैंगिक आधारित विकास नीतियों और प्रथाओं को आकार प्रदान करती है और महिलाओं और लड़कियों के जीवन की जटिल वास्तविकताओं का समाधान करने वाले लिंग-संवेदनशील दृष्टिकोणों की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।
यह पुस्तक विभिन्न योगदानों की एक श्रृंखला के माध्यम से विकास रूपरेखाओं, नीतियों और कार्यक्रमों में लिंग विश्लेषण को एकीकृत करने के महत्व को प्रदर्शित करती है। यह पुस्तक सफल पहलों और रणनीतियों को प्रदर्शित करती है जिन्होंने लैंगिक समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है और इससे संबंधित चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बीमा सखी के लिए विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप  डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिज मैदान का किया निरीक्षण 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कंसा चौक में दो दिवसीय रेडक्रास मेला सम्पन्न 23 नवम्बर- सहायक अभियंता विधुत उप-मण्डल- शुगल सिंह बने उप मंडलीय प्रबंधक सीएम सुक्खू ने प्रदेश में 5 गारंटियां तो पूर्ण की नहीं पर 5 हिडेन गारंटियां पूरी कर दी  : बिंदल मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की
-
-
Total Visitor : 1,71,34,249
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy