Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राज्य

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की

-
October 24, 2024 06:18 PM





इस अवसर पर मुख्मयंत्री ने प्रदेश में नए और एकीकृत पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए प्रदेश को सहयोग प्रदान करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस संबंध में शीघ्र ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला कांगड़ा के देहरा में आरोग्य केंद्र और हेल्थ रिजॉर्ट तथा जिला बिलासपुर के औहर में एकीकृत पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को विस्तृत पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अवगत करवाया कि भाखड़ा तथा पौंग बांध में जल क्रीड़ा संबंधी गतिविधियों की अपार संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सतत् विकास और पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में पर्यटकों की सुविधा के लिए बुनियादी अधोसंचरना के विकास और सम्पर्क सुविधा के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। कांगड़ा एयरपोर्ट को विस्तार प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को विस्तार प्रदान करने के उद्देश्य से नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में गोल्फ कोर्स के निर्माण में सहयोग और वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
श्री सुक्खू ने कहा कि स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत पौंग बांध जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने पर्यटन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए शीघ्र धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद योजना के अंतर्गत चिंतपूर्णी मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए एक संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी गई है। उन्होंने इसके लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने उचित स्तर पर एक माह के भीतर पर्यटन केंद्रों के निर्माण संबंधी परियोजनाओं और इनकी शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ धनराशि जारी करने आश्वासन भी दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। .0.

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बीमा सखी के लिए विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप  डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिज मैदान का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कंसा चौक में दो दिवसीय रेडक्रास मेला सम्पन्न 23 नवम्बर- सहायक अभियंता विधुत उप-मण्डल- शुगल सिंह बने उप मंडलीय प्रबंधक सीएम सुक्खू ने प्रदेश में 5 गारंटियां तो पूर्ण की नहीं पर 5 हिडेन गारंटियां पूरी कर दी  : बिंदल
-
-
Total Visitor : 1,71,34,600
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy