Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राज्य

डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिज मैदान का किया निरीक्षण

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 15, 2025 05:56 PM

 

शिमला,
 
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने रिज मैदान का निरीक्षण किया।
 
उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस के दौरान स्टेज अरेंजमेंट, दर्शक दीर्घा, रिज मैदान की साज सज्जा को लेकर निर्देश दिए।
 
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। इस बार गणतंत्र दिवस बड़े 
हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा। 
 
 उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में लगभग 27 दल हिस्सा लेंगे। इसमें जेएंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला और पुरुष टुकड़ियां, सेना पाइप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होमगार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड, आपदा प्रबंधन समूह और पुलिस का श्वान दल शामिल होगा।
 गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां भी निकाली जाएगी। 
 
 इस अवसर पर एसी टू डीसी गोपाल चंद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बीमा सखी के लिए विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप  मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कंसा चौक में दो दिवसीय रेडक्रास मेला सम्पन्न 23 नवम्बर- सहायक अभियंता विधुत उप-मण्डल- शुगल सिंह बने उप मंडलीय प्रबंधक सीएम सुक्खू ने प्रदेश में 5 गारंटियां तो पूर्ण की नहीं पर 5 हिडेन गारंटियां पूरी कर दी  : बिंदल मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की
-
-
Total Visitor : 1,71,33,923
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy