Thursday, March 13, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा कीहमीरपुर डिग्री  कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू होगी : सीएम सुक्खूगुणवत्तायुक्त तकनीकी जनशक्ति तैयार  करने में राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहुतकनीकी संस्थान  चंबा उत्कृष्टनशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता  कार्यक्रम आयोजितहिमाचल प्रदेश  होम गार्ड्स थर्ड बटालियन की ओर से बुधवार को गोल पहाड़ी (अनोडल) में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया।भारतीय सेवा में अग्निवीर भर्ती  के लिए पंजीकरण शुरूउपायुक्त ने पैरा एथलीट सुनील कुमार को किया सम्मानितमणिनवी ठारवी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने आनी में किया चक्का  जाम अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुआ मार्ग
-
राज्य

22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 02, 2025 05:04 PM

शिमला          


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं का आबंटन करने जा रही है, जिनकी कुल विद्युत क्षमता 828 मेगावाट है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में 6.5 मेगावाट से लेकर 400 मेगावाट तक की परियोजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं प्रदेश के कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में चिन्हित की गई हैं, जिनमें सबसे अधिक 595 मेगावाट क्षमता की नौ परियोजनाएं चिनाव नदी बेसिन, 169 मेगावाट क्षमता की आठ परियोजनाएं सतलुज नदी बेसिन, 55 मेगावाट की क्षमता की चार परियोजनाएं रावी व एक परियोजना नौ मेगावाट क्षमता की ब्यास बेसिन में लगाना प्रस्तावित है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार इन परियोजनाओं को देश के अन्य राज्यों एवं केन्द्र शसित प्रदेशों व अन्य राज्य व केन्द्रीय उपक्रमों को 10 लाख प्रति मेगावाट अपफ्रंट प्रीमियम के आधार पर 40 वर्ष के लिए आबंटित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निदेशालय द्वारा सभी राज्य के सचिवों व केन्द्रीय उपक्रमों को पत्र भी भेजा गया है। उन्होंने कहा इन परियोजनाओ के आबंटन के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है।
 हिमाचल प्रदेश देश के एक समृद्धतम राज्य के रूप में उभरेगा।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
-
-
Total Visitor : 1,71,97,843
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy