Friday, March 14, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री आवास  योजना ग्रामीण के तहत 31 मार्च तक होगा सर्वेक्षण कार्य–उपायुक्त मुकेश रेपसवालकेंद्रीय विश्वविद्यालय के लंबित कार्यों की पूर्ति के लिए बुलाई जाए बैठक: अनुराग सिंह ठाकुरनरेश चौहान ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजितनेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत पशु चिकित्सालय खड्ड में मेगा शिविर आयोजितप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर आरोप लगाया है ऊना में अवैध खनन पर शिकंजा, बिना पंजीकरण और जीपीएस ट्रैकिंग के नहीं चलेगी मशीनरीअवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती,खनन नियमों के उल्लंघन पर जेसीबी जब्त
-
राज्य

22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 02, 2025 05:04 PM

शिमला          


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं का आबंटन करने जा रही है, जिनकी कुल विद्युत क्षमता 828 मेगावाट है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में 6.5 मेगावाट से लेकर 400 मेगावाट तक की परियोजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं प्रदेश के कुल्लू, चम्बा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में चिन्हित की गई हैं, जिनमें सबसे अधिक 595 मेगावाट क्षमता की नौ परियोजनाएं चिनाव नदी बेसिन, 169 मेगावाट क्षमता की आठ परियोजनाएं सतलुज नदी बेसिन, 55 मेगावाट की क्षमता की चार परियोजनाएं रावी व एक परियोजना नौ मेगावाट क्षमता की ब्यास बेसिन में लगाना प्रस्तावित है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार इन परियोजनाओं को देश के अन्य राज्यों एवं केन्द्र शसित प्रदेशों व अन्य राज्य व केन्द्रीय उपक्रमों को 10 लाख प्रति मेगावाट अपफ्रंट प्रीमियम के आधार पर 40 वर्ष के लिए आबंटित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा निदेशालय द्वारा सभी राज्य के सचिवों व केन्द्रीय उपक्रमों को पत्र भी भेजा गया है। उन्होंने कहा इन परियोजनाओ के आबंटन के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है।
 हिमाचल प्रदेश देश के एक समृद्धतम राज्य के रूप में उभरेगा।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
-
-
Total Visitor : 1,72,00,855
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy