Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
हादसा

आनी में लावारिस बैल बना हत्यारा,वृद्ध महिला की मौत

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 11, 2022 06:23 PM

 

 

आनी,

उपमंडल आनी में लावारिस छोड़े गए एक बैल के हमले से जख्मी वृद्ध महिला की मौत हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के मुताबिक  शुक्रवार दोपहर बाद एक वृद्ध महिला प्रेम दासी पत्नी प्रेम सिंह जो आनी खण्ड की ग्राम पंचायत आनी के रुना गांव की रहने वाली थी वह आनी से घर जा रही थी ।

जहां रास्ते मे एक लावारिस बैल ने उसे सिंग मारकर  बुरी तरह घायल कर दिया।

जिसे घायलावस्था में  108 आपात सेवा एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल आनी लाया गया। 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी।

जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आपको बता दें कि आनी कस्बे और आसपास लावारिस  गाय और बैलों के पहले भी कई हमले राहगीरों पर हो चुके हैं।

एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग और नगर पंचायत को जरूरी कदम उठाकर इन्हें रिहायशी इलाके से कहीं दूर छोड़ दिया जाए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हादसा खबरें
-
-
Total Visitor : 1,68,23,864
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy